राशिफल

मासिक राशिफल मई 2021 : यह महीना इन जातकों के लिए बना रहा है कई शुभ संयोग, करियर और आर्थिक समस्याओं से मिलेगी मुक्ति, जानिए क्या कहता है आपका मासिक राशिफल

Masik Rashifal May 2021 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal May 2021

मासिक राशिफल मई 2021

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्य : इस माह चार ग्रहों शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य का गोचर होना है। इन गोचरों के चलते आपके सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। शुक्र का गोचर इस माह आपके सप्तम भाव में, मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में, बुध और सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा।

कार्यक्षेत्र : यदि आप अपनी वर्तमान जॉब को बदलना चाह रहे हैं तो इस समय जॉब में बदलाव आपके भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। व्यापार से जुड़े हुए कुछ लोग आपके नए प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

आर्थिक : यदि आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो, ऐसा पता चलता है कि यह महीना आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारेगा लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से अभी आपकी कुंडली में ग्रह-गोचर की दशा अनुकूल है, ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।

प्रेम व वैवाहिक : दांपत्य जीवन से जुड़े जातक इस महीने अपने जीवनसाथी के रवैये से थोड़े हैरान हो सकते हैं।

पारिवारिक : इस महीने आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय गुजर सकता है। घरेलू कलह के कारण परिवार का माहौल तनाव-ग्रस्त रह सकता है।

उपाय : आपको मंगलवार के दिन गेहूं और गुड़ तथा चने का दान करना चाहिए।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य : इस राशि वालों जातकों के चतुर्थ, एकादश और द्वादश भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। कुछ ग्रह परिवर्तन भी आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्र : इस माह ग्रह नक्षत्र ऐसा योग बना रहे हैं कि नौकरी में आपका ट्रांसफर कहीं हो सकता है। आपको नौकरी से संबंधित अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

आर्थिक : आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा।

स्वास्थ्य : सेहत की दृष्टि से देखें तो इस माह आपको थोड़ा सावधानी के साथ चलना होगा। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने घुटनों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक : यह माह प्रेम संबंध के लिए सामान्य रहेगा। किंतु अचानक से रिलेशनशिप में बाधा आ सकती है। अपने पार्टनर साथ बेवजह की बहस बाजी से बचें। साथ ही लव पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। वही शादीशुदा जातकों का सवाल है तो उनके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी करने वाला है। ससुराल पक्ष और आपके परिजनों के बीच मिलना होगा। दोनों परिवार के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। इस माह आप अपने परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।

उपाय : किसी गरीब को भोजन कराएं और गर्म वस्त्र दान दें।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 13

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्य : इस माह शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्ठम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। पंचम भाव से हम विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय की उम्मीद करते हैं।

कार्यक्षेत्र : आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ रही थी तो इस महीने वह दूर हो सकती हैं। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। यदि आपने कोई व्यापार शुरु किया है और उसमें मुनाफा नहीं हो रहा है तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति के इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी।

आर्थिक : आपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।

स्वास्थ्य : अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपको बुखार और टायफाइड जैसे समस्या भी घेर सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने आपको प्रेम जीवन में कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सोच विचार करना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ कई पार्टियों में शिरकत कर सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान आपका दांपत्य जीवन काफी बेहतरीन रहेगा।

पारिवारिक : पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे।

उपाय : भगवान शंकर जी को शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करना बेहद लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 11

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सामान्य : मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह कुछ ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन ग्रहों के गोचर के कारण इस माह आपकी कुंडली में एकादश, षष्ठम और सप्तम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : यह माह उन नौकरी पेशा लोगों के लिये अच्छा रहेगा जो विदेशी कंपनियों में काम करते हैं। वहीं जो जातक विदेशी कंपनी में जॉब प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी इस दौरान अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है।

आर्थिक : इस माह आप पैसे को बचाने के प्रयास तो करेंगे लेकिन इसके बावजूद भी मनमाफिक बचत आप नहीं कर पाएंगे। आपका पैसा उन चीजों पर खर्च हो सकता है जो चीजें आपके लिये जरूरी नहीं हैं। हालांकि अच्छा बजट प्लान करके आप अपने खर्चों पर लगाम लगा सकते हैं। इस महीने आपका कोई करीबी दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।

स्वास्थ्य : आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।

प्रेम व वैवाहिक : इस राशि के विवाहित लोगों को इस माह थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपके जीवनसाथी को इस माह ऐसा महसूस हो सकता है कि आप उनको लेकर लापरवाह है। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो इस महीने किसी दोस्त की मदद से आप अपने लवमेट से मिल सकते हैं।

पारिवारिक : कुछ ऐसी स्थिति बनेंगी जो परिवार में किसी झगड़े को जन्म दे सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।

उपाय : आपको रविवार के दिन गाय को गुड़ और आटा खिलाना चाहिए।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 5

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्य : ये जातक मंगल ग्रह से प्रभावित रहते हैं और मंगल ग्रह ऊर्जा का संचालक ग्रह है जिसकी वजह से आपके अंदर जोश और उत्साह की कोई कमी नहीं होती।

कार्यक्षेत्र : आप अपनी जॉब को लेकर बहुत प्रोग्रेसिव रहेंगे और पूरा दिमाग लगाकर अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। मुश्किल से मुश्किल काम को हल करने में आपको मजा आएगा और आप उसे एक चुनौती की तरह स्वीकार करेंगे। इसकी वजह से आपको अपने कार्य क्षेत्र में प्रशंसा के साथ-साथ स्वसंतोष भी प्राप्त होगा।

आर्थिक : यदि आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो, ऐसा पता चलता है कि यह महीना आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारेगा लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।

प्रेम व वैवाहिक : दांपत्य जीवन से जुड़े जातक इस महीने अपने जीवनसाथी के रवैये से थोड़े हैरान हो सकते हैं।

पारिवारिक : इस महीने आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय गुजर सकता है। घरेलू कलह के कारण परिवार का माहौल तनाव-ग्रस्त रह सकता है।

उपाय : मछलियों को दाना डालना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyसामान्यमहीने की शुरुआत में केतु आप के बारहवें भाव में होने के कारण विदेश यात्राओं की संभावना थोड़ी कम होगी और यदि आपको जाने का मौका मिलेगा भी तो उसमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्रयह महीना आपके करियर के लिए मिश्रित परिणाम दायक साबित होगा। दशम भाव के स्वामी शनि की महीने भर नवम भाव में उपस्थिति आप से कार्यस्थल पर बहुत मेहनत करवाएगी लेकिन यही आने वाले समय में आपको सफलता प्रदान करेगी। भाग्य की प्रबलता रहेगी जिसकी वजह से आपको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन को दोहराने में सफलता मिलेगी।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना बेहद अच्छा रहेगा। एकादश भाव में तीन-तीन ग्रहों की उपस्थिति और उस पर शनि की दृष्टि होने से आपका एक से ज्यादा माध्यमों से धन प्राप्ति योग बन रहा है। यही वजह है कि इस समय में आपको आर्थिक चुनौतियों से छुटकारा मिलेगा और आपके पास धन की वृद्धि होगी।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य की बात की जाए तो होने और और सप्तम भाव पर मंगल की दृष्टि पड़ रही है तथा सप्तम भाव में केतु विराजमान है। इसकी वजह से स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको मानसिक तनाव अधिक रहेगा।

प्रेम वैवाहिकप्रेम संबंधित मामलों के लिए महीने की शुरुआत की बेहद अच्छी रहेगी। पंचम भाव पर प्यार के देवता शुक्र की दृष्टि बुध और सूर्य के साथ होने के कारण तथा बृहस्पति की दृष्टि नवम भाव से पड़ने के कारण आपके प्यार को भाग्य का साथ मिलेगा और ईश्वरीय कृपा से आप और आपके प्रियतम के बीच निकटता में वृद्धि होगी।

पारिवारिकबता दे कि पारिवारिक जीवन भी इस महीने काफी अच्छा रहेगा और अपने माता पिता के साथ आपके संबंधों में काफी सुधार होगा। जिसके चलते आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

उपायश्री गणेश जी को दूर्वांकुर अर्पित करें और उनसे जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने की कामना करें।

शुभ रंगचमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक6, 13

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्यआपके अष्टम भाव में बन रही शनि और बृहस्पति की युति धार्मिक कामों को लेकर आपको आगे तो रखेगी लेकिन आपको आर्थिक चुनौतियों भी प्रदान करेगी। केतु की छठे भाव में उपस्थिति आपको शत्रुओं से समस्या दिलवा सकती है।

कार्यक्षेत्रआप अपनी जॉब को लेकर बहुत प्रोग्रेसिव रहेंगे और पूरा दिमाग लगाकर अपने काम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। मुश्किल से मुश्किल काम को हल करने में आपको मजा आएगा और आप उसे एक चुनौती की तरह स्वीकार करेंगे। इसकी वजह से आपको अपने कार्य क्षेत्र में प्रशंसा के साथ-साथ स्वसंतोष भी प्राप्त होगा।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए घाटे का सौदा साबित होगा।

स्वास्थ्यअगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपको बुखार और टायफाइड जैसे समस्या भी घेर सकती हैं।

प्रेम वैवाहिकप्रेम संबंधित मामलों के लिए महीने के शुरुआत थोड़ी कमजोर जरूर हो सकती है लेकिन धैर्य रखने से स्थिति सुधर जाएगी। आपके रिश्ते में प्रेम की वृद्धि होगी और एक दूसरे के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा।

पारिवारिकइस माह आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। छोटे भाई बहन आपके प्रति सहयोग रखेंगे यह आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दांपत्य जीवन को लेकर यह महीना बहुत अच्छे परिणाम लेकर आएगा।

उपायचींटियों को आटा डालें तथा पक्षियों को अनाज डालना भी शुभ रहेगा।

शुभ रंगभूरा, जामुनी।
शुभ अंक5, 8

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Shani Devसामान्यसूर्य के एकादश भाव में जाने से आपके ग्रह नक्षत्र आपको विशेष फायदा देंगे। इन ग्रहों के गोचर के कारण किसी नए काम की शरुआत आपको सफलता दिला सकती है।

कार्यक्षेत्रइस माह अपने करियर क्षेत्र में आपको अचानक से आने वाले बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। हालाँकि इस दौरान सीनियर्स के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो सकती है। इसलिए इस पर थोड़ा ध्यान दें। इस माह में आपको कुछ नये प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको किसी ऐसी जगह से भी धन मिलेगा, जहां से आप को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति एकदम से मजबूत हो जाएगी।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा।

प्रेम वैवाहिक : जो लोग अभी तक अकेले हैं, उन्हें महीने के उत्तरार्ध में किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। विवाहित जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन में अपने विवेक का इस्तेमाल करके आप स्थिति को सुधार सकते हैं। बस आप स्वयं को सचेत रखें और हर परिस्थिति का डटकर सामना करें। अगर लंबे समय से आप किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने की योजना बना रहे थे तो इस माह में पूरी हो सकती है।

उपाय : आपको श्री शनि देव जी के बीज मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनेश्चराय नमः” का नियमित जाप करना चाहिए।

शुभ रंगआसमानी, नारंगी।
शुभ अंक2, 11

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्यआप के चतुर्थ भाव में चार – चार ग्रहों की स्थिति होना और शनि की ढैया होना आपके लिए बहुत बढ़िया संकेत तो नहीं दे रहा लेकिन फिर भी इस महीने आपको ठीक ठाक परिणाम प्राप्त होंगे।

कार्यक्षेत्रआपकी बुद्धि बहुत तेज तरीके से काम करेगी और आपकी कम्युनिकेशन स्किल का भी आपको बेहद अच्छा लाभ मिलेगा। यही वे स्थितियां हैं, जिनका आपको अपने कार्यक्षेत्र में फल प्राप्त होगा। यदि आप कोई बिजनेस करते हैं तो यह महीना मानो आपका ही इंतजार कर रहा था।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत सामान्य रहेगी। जहां एक ओर आपको धन प्राप्ति होगी, वहीं उससे ज्यादा धन हानि की संभावना बनेगी। इनके बीच सामंजस्य रखना ही महत्वपूर्ण कार्य होगा।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना मिश्रित परिणामदायक रहेगा। मंगल और राहु के एकादश भाव में युति आपको कान और पैरों से संबंधित कोई समस्या दे सकती है लेकिन पंचम भाव आपकी समस्या का कारण बन सकता है क्योंकि उस पर कई ग्रहों का प्रभाव होने से आपको पेट और लीवर से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है।

प्रेम वैवाहिकप्रेम संबंधित मामलों के लिए यह महीना थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आप और आपके प्रियतम के बीच आपसी समझदारी की कमी और तालमेल का अभाव दिखेगा जिसकी वजह से आप दोनों के टकराव बढ़ सकते हैं। महीने का पूर्वार्ध बहुत कठिन है इसलिए बेहद सावधानी से आगे बढ़ें।

पारिवारिक : महीने की शुरुआत में मंगल की दृष्टि पड़ेगी और सप्तम भाव पर शनि का प्रभाव होगा जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में कुछ हलचल दिखाई देगी। आपसी तालमेल का एक हल्का सा अभाव बना रहेगा।

उपायशनिवार को दिन के समय में काले तिलों का दान करें।

शुभ रंगगहरा हरा, मैरून
शुभ अंक : 4, 9

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्यइस राशि में प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और इन भावों के फलों के अनुसार ही फल मिलेंगे। द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है और इससे हम आपकी वाणी के बारे में भी विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्रइस महीने आपकी नौकरी में आपको बहुत सावधानी से काम करना पड़ेगा। राहु और मंगल की दशम भाव में उपस्थिति इस बात की ओर इंगित कर रही है कि कार्य क्षेत्र में आपका किसी से जबरदस्त झगड़ा हो सकता है। अगर आप कारोबार करते हैं तो इस महीने अपने साझीदार के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत हो सकते हैं।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना नाजुक साबित हो सकता है। बृहस्पति और शनि के छठे भाव में तथा शुक्र बुध और सूर्य के अष्टम भाव में महीने की शुरुआत में स्थित होने से आर्थिक हानि के योग प्रबल हो रहे हैं। इस समय में किसी भी तरह का धन निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

स्वास्थ्ययदि आपके स्वास्थ्य की बात की जाए तो कुछ चुनौतियां तो बनी ही रहेंगी। आपका चतुर्थ और दशम भाव पीड़ित अवस्था में है तथा छठा और आठवां भाव भी अनेक ग्रहों के प्रभाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर कठिन समय रहेगा। आपको सुबह की सैर करना, थोड़ी जोगिंग करना, तरल पदार्थों का सेवन करना और योग और ध्यान का सहारा लेना जरूरी होगा। अन्यथा यह महीना स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है।

प्रेम वैवाहिक : प्रेम संबंधी मामलों पर ध्यान दिया जाए तो यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपका आपके प्रियतम के बीच रिश्तो में घनिष्ठता बढ़ेगी लेकिन वहीं दूसरी तरफ किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच खटपट और मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं। विवाहित जातक सामान्य रूप से जीवन यापन करेंगे।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपके परिवार के लोगों के बीच इस माह कलह होने की संभावना है। इस कलह की वजह घर से बाहर का आदमी हो सकता है।

उपायप्रतिदिन भगवान शंकर के परम प्रिय रूद्राष्टक का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंगहल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक3, 8

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्यइस राशि वालों जातकों के चतुर्थ, एकादश और द्वादश भाव इस माह सक्रिय अवस्था में रहेंगे। कुछ ग्रह परिवर्तन भी आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्र : महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप अपनी जॉब को लेकर बहुत ज्यादा प्रयासरत रहेंगे। आप पूरी कोशिश करेंगे कि आप के काम में किसी तरह की कोई कसर भी ना बाकी रह जाए। आपकी कार्यकुशलता और आपकी बुद्धिमत्ता का लोहा सभी लोग मानेंगे और इस समय में कार्य क्षेत्र में आपको बेहद अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

आर्थिकमहीने की शुरुआत में एकादश भाव पर बृहस्पति और शनि की संयुक्त दृष्टि आमदनी में वृद्धि का उत्तम संकेत दे रही है। आपने जो पूर्व में प्रयास किए थे, इस समय में वे आपकी आर्थिक स्थिति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

स्वास्थ्यआपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे।

प्रेम वैवाहिकयदि आपके प्रेम संबंधों की बात की जाए तो उसके लिए महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने प्रियतम से खूब बातें कर रहे होंगे। दांपत्य जीवन में ना चाहते हुए भी थोड़ी सी असंतुष्टि और अशांति बनी रह सकती है।

पारिवारिकआपके पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है।

उपायआपको शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और पीपल वृक्ष की सात परिक्रमा लगानी चाहिए।

शुभ रंगलाल, गुलाबी।
शुभ अंक3, 7

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyसामान्यइस महीने चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होने से आपकी कुंडली में सप्तम और तृतीय भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये महीना आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा।

कार्यक्षेत्रयदि करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस महीने इनके लिए बेहद अच्छा समय रहेगा। अपनी जॉब पर काफी फोकस करेंगे और खूब मेहनत करेंगे कठिन मेहनत से अपने काम को आगे बढ़ाना इन्हें पसंद आएगा और यही आपके लिए बेहतर भी रहेगा।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको धन का निवेश करने से पूर्व भी सोचना होगा अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।

स्वास्थ्यइस महीने स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा, लेकिन पेट से जुडी हल्की सी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अपने खान पान पर ध्यान दे और नियमित रूप से व्यायाम करे।

प्रेम वैवाहिकबता दे कि प्रेम संबंधों के मामले में यह महीना अच्छा रहेगा, लेकिन शादीशुदा लोगों के जीवन में उतार चढ़ाव लगा रहेगा।

पारिवारिकअगर पारिवारिक जीवन की बात करे तो पारिवारिक जीवन में तनाव और कलेश की स्थिति हो सकती है। जी हां इस महीने परिवार में बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण आपको तनाव हो सकता है।

उपायरविवार को किसी काले कुत्ते को रोटी डालना काफी लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 9

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button