राशिफल

राशिफल 11 सितम्बर 2025 : आज के ग्रह नक्षत्र बना रहे हैं खास योग, इन जातकों पर भगवान विष्णु रहेंगे खुश, पुरानी समस्या होंगी हल, स्वास्थ्य देगा साथ, लेकिन ये रहें संभलकर

Rashifal 11 September 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 September 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोर्ट कहचरी से आपके पक्ष में न्याय आएगा। मेहनत आपकी रंग लाते हुए देखने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनायें बनायेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा पूरा ध्यान रखें। आप अपने जमीन-जायदाद के पेपरों को संभाल कर रखें। रोमांटिक मूड आपका बेहतर बना रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। परिवार वालों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी जरूरी कामों में आपकी मदद कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप मानसिक शांति के साथ काम कर पाएंगे और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, उन पर नियंत्रण रखें। आप धर्म या समाज से कामों से जुड़ेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका आकर्षण बढ़ सकता है। किसी नए कार्य-उपक्रम को प्रारंभ कर पाएंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा। चुनौती जैसी हर हालत में व्यावहारिक रहें। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। यदि आज किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ समय के लिए रुकना ही बेहतर रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका अध्यापन का कार्य ज्यादा ही सुचारू रहेगा। आपकी यश प्रतिष्ठा में बढेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। धार्मिक स्थल जाने का योग बनेगा। पारिवारिक समस्याएं दूर होगी। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी को भी धन उधार ना दें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। घरेलू कार्यों को पूरा करने में आज आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़ें जातकों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी मान प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी। फिर भी आपके मूड में बदलाव आते रहने की वजह से सकारात्मक बातों पर ध्यान टिकाए रखना आपके लिए कठिन लग सकता है। अधिक वक्त अकेले में न बिताएं। लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से अपनी नकारात्मक भावनाओं को दूर रख पाना संभव होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। बिजनेस कर रहे लोग आज अपनी आंख में कान खुले रखें नहीं तो उनके शत्रु उनका कोई बनता वह काम बिगाड़ सकते हैं आज आपको किसी डील को फाइनल करते समय अपने किसी परिजन की बातों में नहीं आना है अध्यात्म में रुचि रहेगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे। शाम के समय आप शारीरिक रूप से थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के लोगों को और अच्छे से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सकारात्मकता और संतुलित सोच से गतिविधियां सुनियोजित ढंग से होंगी। अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें। वर्तमान समय शांति और धैर्य से व्यतीत करना है। आपको खुशियों की सौगात वरदान के तौर पर हासिल होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा। आपको किसी सरकारी काम मे उसके नियमों को नहीं तोड़ना है, नहीं तो आपको कोई दंड मिल सकता है। आप यदि किसी काम में जोखिम उठाने की सोचेंगे, तो वह आपके लिए नुकसान दे सकता है, इसलिए जोखिम उठाने से बचें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 September 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : श्राद्ध पक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए, नाराज होंगे पितृ, झेलनी पड़ेगी परेशानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button