राशिफल

राशिफल 10 नवंबर 2021 : आज इन जातकों के जीवन में बन रहे है भाग्यवृद्धि के संकेत, भगवान गणेश करेंगे किसी नए कार्य में लाभ, लेकिन ये रहें थोड़ा सतर्क

Rashifal 10 November 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप कई ऐसे कार्य निपटाएंगे जो कई दिनों से लंबित थे। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। वाहन सुख की कामना आज के दिन पूरी हो सकती है। जहाँ एक तरफ प्रियजनों का साथ मिलेगा, वही दूसरी तरफ प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। ऐसे में मन को संयमित रखे और बनावटी दोस्तों से दूर रहे। सरकारी क्षेत्र से उन्नति के द्वार खुलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कुछ काम बनतेबनते बीच में ही रुक सकते हैं। इसकी वजह आपमें एकाग्रता की कमी होना ही है। गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ संपर्क ना रखें। आप धोखे के शिकार हो सकते हैं। जिसे हितैषी मानते है वहीं आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। इस समय फिजूलखर्ची से भी बचना जरूरी है। बच्चों पर खास ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पढ़ाई से उनकी कम हो रही रुचि आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ लोग आपको जानबूझकर उत्तेजित करेंगे ताकि आप विवादों में फंसे और वें अपना उल्लू सीधा करें। खानपान का ध्यान रखें, अनावश्यक और अनाधिकृत दवाओं के सेवन से बचें। इस समय रिश्तेदारों से संबंधित कुछ वाद-विवाद उठ सकते हैं। परंतु हर समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव से प्रभावित हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है और आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, क्यूकि कोई मौसमी बीमारी हो सकती है। इसके इलावा प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है और महंगी खरीददारी करने से जरूर बचे। हालांकि सामाजिक मेल मिलाप के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप के निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। आज एक नई वित्तीय परियोजना शुरू कर सकते हैं। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। आप घर पर एक सुकून भरी दोपहर बिता सकते हैं। नौकरीपेशा वाले लोगों का दिन अच्छा गुजरने वाला है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम सफल होने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और परिवार के किसी सदस्य के साथ कहा सुनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी किसी मामूली सी बात पर विवाद हो सकता है, लेकिन सामाजिक दायरा बढ़ने के पूरे आसार है। आपको अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है और किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन थकान और सुस्ती जैसा महसूस हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बता दे कि इस राशि के लोग आज के दिन ज्यादा व्यस्त रह सकते है, लेकिन साथ ही आपको किसी दूसरे को दिया हुआ धन भी वापिस मिल सकता है। जहाँ एक तरफ ऑफिस में आपके नए दोस्त बन सकते है, वही दूसरी तरफ आप अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। इसके इलावा घरेलू जरूरतें भी पूरी हो सकती है और लोगों द्वारा कही हुई बात को दिल पर लेने से आपका ही मूड खराब होगा। इसलिए लोगों की बातों को दिल पर न ले।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों की सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। हालांकि लेन देन करने में जरा सावधानी बरते और बुजुर्गों की भावनाओ का सम्मान करें। बता दे कि आपकी आय बढ़ सकती है। बदली जीवनशैली अधिक पैसा खर्च कराएगी। अगर आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हैं तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें तथा उन्हें कोई सरप्राइज दें। दोस्तों के साथ कुछ अनबन हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोई आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभदायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। कार्य क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

घरेलू काम की शुरुआत के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है, लेकिन जीवनसाथी से बहस करने से बचें। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी खुशी व्यतीत होगा। रुके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, सिर्फ मौसमी परेशानियों से अपना बचाव रखना जरूरी है। शाम को गुड न्यूज मिल सकती हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों को दूसरों के दोष देखने की बजाय खुद की कमियां दूर करने की जरूरत है। इसके साथ ही प्रतियोगी को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। हालांकि आपकी आय में कमी होगी और ऐसे में गैर जरूरी कामों पर भी खर्चा हो सकता है। बता दे कि स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। पड़ोसियों से तकरार हो सकती है विशेषकर बच्चों या पार्किंग को लेकर।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। बेवजह विवाद की स्थिति बनेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। लंबे समय से जिस संपत्ति को बेचना चाह रहे हैं, वह अच्छा मुनाफा देगी। परिवार के किसी सदस्य की वित्तीय मदद कर सकते हैं। आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button