
राशिफल 7 जून 2025 : आज भगवान शनिदेव रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, ग्रह नक्षत्र रहेंगे अनुकूल, वैवाहिक जीवन होगा सुखमय, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 7 June 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 June 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मेहमानों के आगमन व आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कोई दोस्त आपको पैसे निवेश करने का नया तरीका बता सकता है। निवेश को लेकर आप कुछ योजना बना रहें हैं तो तत्काल रूप से लागू कर देना उत्तम रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को पूरी तरह ध्यान केन्द्रित करके कार्य करना चाहिए। जो लोग व्यापार करते हैं उनको व्यापार को लेकर चिंता होने से मानसिक दबाव रहेगा। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आप दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। उद्योग में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति होगी। आज कुछ नए काम पर विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में भी सोचेंगे। साथ ही मानसिक रूप से मजबूत भी रहने वाले हैं। छात्र टाइम टेबल बनाकर तैयारी करें फायदा होगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। समाज में आपके अच्छे कार्यों की काफी सराहना होगी। कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा होने से धन लाभ हो सकता है। आपका काम अचानक बिगड़ सकता है। किसी भी काम में जबरदस्ती न करें। नुकसान हो सकता है। विवादास्पद बातों में न उलझें। बैंकिंग के लोगों का आज का दिन संघर्षों भरा रहेगा। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आपका अपने कार्यों के प्रति बहुत अधिक गंभीर और जागरूक रहना लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण करेगा। काफी समय बाद घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। रिलेशनशिप के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। शादीशुदा लोगों को दांपत्य जीवन में बढ़िया नतीजे मिलेंगे। अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ किया गया काम लाभ दे सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होने वाली है। कोई परिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून व शांति भरा रहेगा। आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। नवीन वाहन अथवा भवन खरीद सकते हैं।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आज आप ज्यादा थकावट महसूस करेंगे। सेहत भी कमजोर हो सकती है। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। खाने- पीने का ख्याल रखें। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपके परिवार की आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार होगा। काम से धन की प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। कागजी कार्रवाई पर भी ध्यान देना चाहिए। रचनात्मकता आपके दृष्टिकोण और रणनीति में बदलाव कर सकती है। कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। यदि आप अपने व्यापार में लाभ के लिए कुछ कार्य को करेंगे, तो उनमें आज आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। ज्यादा खर्च की चिंता से आपके मन अस्वस्थता रह सकती है। आपका व्यवसाय ठीक चलेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। समय का उचित सदुपयोग करें। अपने अंदर अत्यधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। घर के किसी काम के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवारिक लोगों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
नए और फायदेमंद विचार मन में आ सकते हैं। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे। लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। दोस्तों की मदद से कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आज घरेलू माहौल से आप कुछ समय के लिए उदासीन हो सकते हैं। अत्यधिक तला-भूना खाने से परहेज करना होगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है। आज आपके अंदर परोपकार की भावना भी विकसित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपको पेट, गैस, अपच आदि जैसी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान पर भी संयम बरतना होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।