अध्यात्म

सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

इसमें कोई दोराय नहीं कि सोते समय सपने देखना बहुत स्वाभाविक सी बात है, लेकिन सोते समय जो भी सपने हम देखते है, वो जागने के बाद भी हमें याद रहे, ये जरूरी नहीं है। हालांकि हम जो सपने देखते है उनका कोई न कोई मतलब तो जरूर होता है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ, क्योंकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। ऐसे में अगर ज्योतिष विशेषज्ञों की माने तो सपने में सांप तभी दिखाई देता है, जब जीवन ने राहु की आहट होने वाली होती है। इसका अर्थ ये है कि राहु आपको आपके कर्मों का फल देने वाला है। बहरहाल यह फल शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी हो सकता है। तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।

सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ

सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ :

सांप का डसना : बता दे कि सपने में अगर सांप आपको काट ले या डस ले तो यह कोई अच्छा संकेत नहीं है, क्योंकि इसका मतलब ये है कि भविष्य में आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है। जी हां ऐसा सपना आने पर खुद को भविष्य के लिए मजबूत बना ले।

मरा हुआ सांप दिखना : अगर आपको सपने में मरा हुआ सांप दिखाई दे तो यह अच्छा संकेत है, क्योंकि इसका मतलब ये है कि आपके जीवन में जितनी भी मुश्किलें है वो सब खत्म होने वाली है। यानि आपके जीवन की सभी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।

उड़ता हुआ सांप देखना : बता दे कि सपने में उड़ते हुए सांप को देखने का मतलब ये है कि आपको पैसों की हानि हो सकती है और यह आपको आर्थिक नुकसान होने का संकेत है। जी हां इस तरह का सपना आने पर आपको अपने पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए।

हर सपने का मतलब होता है अलग :

सफेद रंग का सांप दिखना : बता दे कि सपने में सफेद रंग का सांप दिखना काफी शुभ माना जाता है और इसका मतलब ये है कि आपको धन लाभ होने वाला है। इसके साथ ही नौकरी में तरक्की और बिजनेस में लाभ होने का भी यह अच्छा संकेत है।

सांप और नेवले की लड़ाई : गौरतलब है कि सपने में सांप और नेवले को लड़ते हुए देखना अशुभ माना जाता है। जी हां इसका मतलब ये है कि आप किसी बेमतलब की परेशानी में फंस सकते है, इसलिए सावधान रहे।

सांप के दांत दिखना: बता दे कि सपने में सांप के दांत दिखने का मतलब ये है कि आपका कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपको धोखा दे सकता है। इसलिए इस सपने को अनदेखा न करे। बहरहाल अब तो आपको पता चल गया होगा कि सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ, दोस्तों हम उम्मीद करते है कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button