
राशिफल 31 जुलाई 2025 : आज भगवान विष्णु की रहेगी इन राशियों पर विशेष कृपा, करियर और व्यापार में होगी वृद्धि, स्वास्थ्य देगा साथ, लेकिन प्रेम जीवन में आ सकती हैं बाधाएं
Rashifal 31 July 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 July 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। संसाधन पर्याप्त रहेगा। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ परेशान रहेगा। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। थोड़ी सी मेहनत से आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपके गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं और आपकी चिंताओं का कारण बन सकते हैं। व्यापार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जो युवा कलात्मक कार्यों से जुड़े है उनके लिए समय अच्छा है। प्रेमी के साथ अधिक वक्त बिताकर भावात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करें इससे आपकी लव लाइफ को मजबूती मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज करियर में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर अपना पूरा-पूरा ख्याल रखें। आज आपको किसी सरकारी योजना का भी पूरा लाभ मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र में अपने दिए गए सुझावों से अधिकारियों का दिल जीतेंगे और आपको कोई नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा भी पूरी होगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज कई समस्याओं का समाधान होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपको घर से बाहर का भोजन खाने से बचना चाहिए नहीं तो पेट से जुड़ी समस्याएं आपको हो सकती हैं। हालांकि इस राशि के उन जातकों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे जो गूढ़ विषयों का अध्ययन करते हैं। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने के आसार हैं। हालांकि आपकी इस मेहनत का उचित फल जल्द ही आपको मिल सकता है। कारोबार में जबरदस्त उछाल आएगा। किसी आध्यात्मिक गुरु से आपकी मुलाकात आज के दिन हो सकती है। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले जातक आज के दिन लाभ पा सकते हैं। अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से बचना चाहिए। दोस्त मददगार नहीं रहेंगे। आज कुछ चुनौतियां और विरोध का सामना आपको करना पड़ सकता है। इस समय आप अपने को सुरक्षित रास्ते पर ले जाएं। ये विपरीत परिस्थितियां कुछ समय के लिए रहेंगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज किसी के सहयोग से पूरा हो सकता है। जो आपको आराम और राहत दे सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आप कई क्षेत्रों में सफल रहेंगे। कुछ-कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपका वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने अधिकारियों से अपने काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिन्हे वह मान भी अवश्य जाएंगे। जरूरी कामों की योजना बन सकती है। सेहत के मामले में सावधानी जरूर रखें। भावनात्मक रूप से खुद को कुछ कमजोर महसूस करेंगे, साथ ही डिप्रेशन जैसी स्थिति रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। बेहतर उपलब्धियां मिल सकती हैं। कुछ रुकावटें आने से परेशानियां भी रहेंगी। मौजूदा हालातों को देखते हुए धैर्य और संयम रखें। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। आज आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको बिजनेस के सिलसिले में आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी अपमान से दुखी हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
इस राशि के लोग अपना मनपसंद मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे और परिवार तथा आर्थिक मामलों को लेकर भी आपका ध्यान सतर्क रूप से बना रहेगा। हालांकि प्रेम संबंधी मामलों को लेकर उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और अगर आप भूमि भवन खरीदना चाहते है तो उसके लिए ये सही समय है। मगर अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न रहे और स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने लिए निकालें क्योंकि स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं है। नौकरी में परिवर्तन संभव है। नए जॉब की संभावना है अथवा आपको अपने ही ऑफिस में कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार में कोई नया प्रपोजल मिल सकता है। काम का लोड भी बढ़ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।