स्वास्थ्य

क्या लूज मोशन में चाय-कॉफी पीना सेफ होता है जानें एक्सपर्ट की सलाह

लूज मोशन या डायरिया अक्सर वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण, दूषित खाना-पानी या फूड पॉइजनिंग की वजह से हो सकता है। इसके अलावा जिन लोगों की पाचन क्षमता कमजोर होती है, उन्हें भी समय-समय पर यह समस्या हो जाती है। लूज मोशन होने पर शरीर से काफी मात्रा में पानी और जरूरी मिनरल्स निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए विशेषज्ञ शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखने की सलाह देते हैं। कई लोग दस्त के दौरान चाय या कॉफी पी लेते हैं, लेकिन ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या डायरिया के समय चाय-कॉफी पीना सही है या नहीं।

लूज मोशन होने पर हमें कोई भी ऐसी चीज नहीं खानी चाहिए, जिससे पाचन क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है या एसिडिटी की समस्या ट्रिगर हो सकती है। एक्सपर्ट से पूछने पर वह बताती हैं, ‘लूज मोशन में चाय या कॉफी पीना बिल्कुल सही नहीं है। इनमें कैफीन होता है। कैफीन एक मूत्रवर्धक के रूप में कार्य करता है, जो शरीर से तरल पदार्थों का नुकसान बढ़ाता है और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का कारण बनता है। यही नहीं, दस्त होने पर चाय पीने से आंतों पर इसका बुरा असर पड़ता है, जिससे डायरिया जैसी कंडीशन और बिगड़ सकती है।

लूज मोशन में चाय या कॉफी पीने के नुकसान :

Tea Cup

डिहाइड्रेशन का रिस्क :

दस्त होने पर शरीर से पहले की काफी मात्रा में पानी निकल जाता है। ऐसे में अगर आप चाय या कॉफी भी पीते हैं, तो इसकी वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। दस्त में बॉडी का डिहाइड्रेट होना सही संकेत नहीं है। इससे चक्कर आना, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

डाइजेस्टिव ट्रैक्ट पर असर :

दस्त यानी डायरिया होने पर चाय या कॉफी इसलिए भी नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से डाइजेस्टिव ट्रैक्ट पर बुरा असर पड़ता है, जो कि पहले से ही कमजोर है। ऐसे में पेट दर्द, पेट में अकड़न जैसी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

कमजोर पाचन क्षमता :

दस्त होने के बावजूद बार-बार चाय पीना सही नहीं है। इससे पाचन क्षमता पहले की तुलना में और भी कमजोर हो जाती है। इससे मरीज की रिकवरी भी धीमी हो जाती है, जो कि सही नहीं है।

निष्कर्ष :

लूज मोशन होने की स्थिति में चाय या कॉफी का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें मौजूद कैफीन पेट को और ज्यादा उत्तेजित कर सकता है, जिससे दस्त की समस्या बढ़ने की संभावना रहती है। साथ ही यह शरीर में पानी की कमी को भी बढ़ा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को रोजाना चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो ऐसे समय में बेहतर होगा कि वह इसकी जगह हल्की हर्बल टी का सेवन करे, जो पेट के लिए ज्यादा आरामदायक होती है।

इसके अलावा, दस्त के दौरान शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। आप नारियल पानी, ओआरएस घोल या हल्का सूप भी ले सकते हैं। अदरक की हल्की चाय या सूप भी इस स्थिति में पाचन को आराम देने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। सही खानपान और पर्याप्त तरल पदार्थ लेने से लूज मोशन से जल्दी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में केसर : फायदे, सेवन का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button