स्वास्थ्य

सर्दियों में खाएं कौन सा अंडा, ब्राउन या व्हाइट, जानिए दोनों में क्या है अंतर और कौन सा है ज्यादा पौष्टिक और फायदेमंद

ब्राउन और वाइट एग में अंतर : इसमें कोई दोराय नहीं कि जो लोग अंडे खाने के शौकीन होते है, वे केवल ब्रेकफास्ट में ही नहीं बल्कि लंच और डिनर में भी अंडे को शामिल करते है। हालांकि कुछ लोग आज भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे है कि आखिर कौन से अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होते है। जी हां ज्यादातर लोग ब्राउन या व्हाइट एग दोनों को लेकर अक्सर कंफ्यूजन में रहते है कि इन दोनों में से कौन से अंडे ज्यादा हेल्दी होते है। तो चलिए अब आपको बताते है कि आखिर सर्दियों में या किसी भी मौसम में कौन से अंडे खाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

आखिर ब्राउन या व्हाइट एग में क्या है फर्क :

यहां गौर करने वाली बात ये है कि जब सेहत बनाने की बात आती है तो अक्सर लोग ब्राउन चीजों को ही ज्यादा पसंद करते है। जैसे कि ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर, ब्राउन ब्रेड और अब ब्राउन एग भी है। बहरहाल कुछ लोगों का मानना है कि देसी अंडे यानि ब्राउन एग वास्तव में व्हाइट एग की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होते है। दरअसल अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है और अंडे में प्रोटीन के साथ कैल्शियम भी मौजूद होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने में मदद करता है और इतना ही नहीं इसके इलावा अंडे का सेवन करके आप अपने वजन में भी फायदा हासिल कर सकते है।

जी हां सर्दियों में अंडा खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके लिए कौन से रंग के अंडे का सेवन करना चाहिए, ये जानना बेहद जरूरी है। बता दे कि देसी अंडे भूरे रंग के होते है, जब कि पोल्ट्री के अंडे सफेद रंग के होते है और बहुत से लोगों का ये मानना है कि ब्राउन अंडे, व्हाइट अंडे की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होते है। ऐसे में हम आपको बताना चाहते है कि अंडे के पौष्टिक होने का फर्क उसके रंग से नहीं बल्कि मुर्गियों की डाइट से तय किया जाता है। वो ऐसे कि सूर्य के संपर्क में रहने वाली और अच्छा पोषण खाने वाली मुर्गियों के अंडों में पौष्टिक तत्व ज्यादा होते है, जब कि बंद कमरों और सही आहार न पाने वाली मुर्गियों के अंडों में कम पोषक तत्व होते है।

कौन से रंग के अंडे होते है ज्यादा पौष्टिक :

यही वजह है कि फॉर्म में मौजूद मुर्गियों के अंडों के रंग सफेद होते है, क्योंकि इन मुर्गियों को अक्सर पोषक आहार खाने के लिए नहीं दिया जाता। जिसके कारण इनके अंडे में पोषक तत्व कम होते है। वही देसी मुर्गियां जिन्हें घरों में पाला जाता है, उन्हें काफी पौष्टिक चीजें दी जाती है। इसलिए इन मुर्गियों के अंडे ब्राउन और पौष्टिक होते है। यही वजह है कि ब्राउन अंडों में प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी भी ज्यादा होती है। जी हां ब्राउन अंडों में ज्यादा ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है।

हालांकि अगर हम इनके स्वाद की बात करे तो दोनों के स्वाद में ज्यादा फर्क नहीं होता। केवल इतना सा फर्क होता है कि ब्राउन अंडे का पीला हिस्सा सफेद अंडे की तुलना में ज्यादा गहरे पीले रंग का होता है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो दोनों मुर्गियों के अंडों में केवल पौष्टिक आहार का फर्क होता है।

क्या है इस बारे में एक्सपर्ट की राय :

गौरतलब है कि इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल का कहना है कि एक व्यक्ति को एक दिन में पीली जर्दी के साथ एक अंडा ही खाना चाहिए। जब कि अगर आप अंडे का सफेद भाग खा रहे है तो आप तीन से चार अंडों का भी सेवन कर सकते है।

बहरहाल यहां अंडे खरीदते समय इस बात का ध्यान रखे कि वो साफ और टूटे हुए न हो तथा पुराने अंडे कभी न खरीदें। इसके इलावा अंडे खरीदते समय उनके आकार का भी ध्यान रखे और खरीदने के बाद अंडों को ठंडे स्थान पर रखे। हम उम्मीद करते है कि आप ब्राउन और व्हाइट एग के बीच का फर्क समझ गए होंगे तथा कौन से अंडे आपके लिए फायदेमंद है, ये भी आपको पता चल गया होगा। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं आपकी नसें नीली क्यों दिखने लगती हैं, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker