
राशिफल 12 सितम्बर 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, मिलेगा कोई शुभ समाचार, नौकरी और व्यापार में परिवर्तन संभव लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान
Rashifal 12 September 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 September 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। पिछले कई दिनों से जो व्यस्तता चल रही थी उसे कम करते हुए आज आराम को महत्व दें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा कार्य करेंगे जिससे उच्च अधिकारियों को प्रसन्नता होगी। आप अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे और आपके परिवार के सदस्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे में दूसरों पर क्रोध करने से बचें। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको अपने ग्राहकों को आकर्षित करने कुछ नई योजनाओं को लाना होगा। लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय चल रहा है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक लेन-देन व धन-संपत्ति के लेन-देन में सावधानियां रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोई शुभ काम आपके हाथों हो सकता है। दूसरों से मदद मांगने में हिचकें नहीं, लोग आपकी मदद करेंगे। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां ना उपजने दें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आज के दिन इस राशि के कारोबारी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए किसी तरह का सरप्राइज सबको दे सकते हैं, इससे कार्यक्षेत्र के माहौल में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि कोई बहुत महत्वपूर्ण अवसर आपके हाथ से निकल गया है, लेकिन इसे लेकर परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कुछ असाधारण करेंगे। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। घर परिवार में सभी आपकी बात का मान रखेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आपके द्वारा दिए गए सुझाव लोगों को पसंद आएंगे। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आज जिस भी काम को करना चाहेंगे वो पूरा हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आप लंबित कार्यों को तेज़ी से पूरा कर देंगे, जिनके लाभ आने वाले समय में होंगे। इस राशि के छात्रों को अपनी सोच में सकारात्मकता रखनी होगी। करियर में कुछ नयापन देखने को मिल सकता है। यह नवीनता प्रतियोगी परीक्षाओं से भी संबंधित हो सकती है। भूले-बिसरे साथी-रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आपका मन प्रसन्न रहेगा। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। आपसी सामंजस्य के अभाव की वजह से भाई-बहनों के साथ संबंधों में खटास रह सकती हैं। अपने किसी भी कार्य में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपको निश्चित ही सफलता देगा। प्रेम संबंध में उत्साह और सहयोग बढ़ेगा। अपने लवमेट को गिफ्ट दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कुछ जातकों को आज के दिन अचल संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे थे तो उसका हल भी आज मिलने की संभावना है। किसी फालतू विवाद या झंझट से बचने के लिए आप किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे। यह बात और है कि कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपको अपने व्यवसाय में अचानक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अति उत्साहित होकर काम कल पर टाल सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें क्योंकि वित्त की दृष्टि से यह दिन अनुकूल नहीं है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज आप अपनी खामियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहना होगा। आज बेवजह के खर्चे करने से बचें। आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। हेल्थ से प्रॉब्लम हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपना हुनर दिखाने के सुनहरे मौके मिलेंगे। राजनीतिज्ञों को भी सफलता मिलेगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। अगर आपको कार्यस्थल पर किसी चीज को लेकर कुछ शंकाएं हैं, तो उसे साझा करें या वरिष्ठों के साथ स्पष्ट करें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और अपने कर्तव्य निभाते रहें। अचानक से आ रहे बदलाव से मानसिक स्थिति भी बदल सकती है, लेकिन तुरंत जिस वक्त जो सही निर्णय है, उसे ले पाएंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 September 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।