राशिफल

राशिफल 11 मार्च 2021 : आज इन जातकों का हर संकट में साथ देंगे भगवान विष्णु, अधूरे सपने होंगे पूरे, लेकिन इनको रहना होगा संभलकर

Rashifal 11 March 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 March 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी। खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। वित्तीय स्थिरता बनाए रखने का प्रयास बहुत हद तक सफल होता नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी भी नए कार्य को करने से पहले अपने बड़ों की सलाह लेना उचित होगा। अपनी सोच सकारात्मक रखें। बाहर वालो का भरपूर सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कारोबार का विस्तार हो सकता है। नया व्यवसाय आपके लिए सफल रहेगा, आगे बढ सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें, पैसे को लेकर थोड़ा सख्त होना होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर आप अपना रुतवा बढा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज बनता बनता काम बिगड़ सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें नहीं तो बड़ा नुक्सान हो सकता है। कभी-कभी सपनों में ही योजनाएं बनाते रहते हैं, इसलिए कल्पना में न जी कर हकीकत में आएं। संतान की भी किसी समस्या को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। परिवार की समस्या बढ़ सकती है। माता का साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआप कहीं जाने की योजना बना सकते है लेकिन योजना सफल नहीं होगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी प्रिय या आवश्यक वस्तु के न मिलने से उलझन होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवादों से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कोई पालतू जानवर आपको नुक्सान पहुंचा सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। किसी भी कोर्ट सम्बंधित मसलो से दूर रहें। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आपको धैर्य और संयम बनाकर रखने की जरुरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। घर के बड़ो के सामने अपने विचार रखे आपको भरपूर सहयोग देंगे। किसी जगह जमीन लेना चाहते है तो यह समय आपके लिए शुभ है। महंगी खरीदारी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करेंगे तो सफलता मिलने के पुरे आसार है। कुछ पुराने मित्रों के साथ अनबन होने के कारण आपका उनके प्रति बदलता व्यवहार आपको और उनको भी तकलीफदायक हो सकता है। पेट सम्बन्धी समस्या रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अचानक ही कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है। आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा। लेन-देन के मामलों में लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है। आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। कुछ जातकों को आज दांत का दर्द परेशान कर सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyलव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपसे बड़े भाई-बहनों की सलाह आपको कुछ फायदा पहुंचा सकती है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 March 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए किस महीने में जन्मी स्त्रियां होती है सबसे भाग्यशाली, निभाती है जीवन भर साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button