राशिफल

राशिफल 3 अप्रैल 2022 : आज भगवान सूर्यदेव की कृपा से इन जातकों को मिलेगा अपार धन-वैभव, करियर में मिलेंगे नए अवसर, खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

Rashifal 3 April 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अनेक प्रकार की तकलीफों का सामना होने के बाद भी आप हार नहीं मानेंगे। आर्थिक परिस्थिति को सुधारने का जज्बा बना रहेगा। लेकिन केवल पैसों की तरफ ध्यान देने के कारण व्यक्तिगत जीवन में जो रिलेशनशिप है, उनको आपके द्वारा नजरअंदाज किया जा सकता है। नौकरी में रहते हुए उच्च अध्ययन करने वालों को अनुकूलता में कमी रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। उदर रोग से परेशानी हो सकती है। अपने खान-पान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। आपके रिलेशनशिप को परिवार के लोगों के द्वारा विरोध करना मानसिक तकलीफ का कारण बनेगा। पुरानी चोट का मामला परेशान कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको आर्थिक स्तिथि सुधारने के कई अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। कुछ समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको कोई उपहार दे सकता है। छात्र अध्ययन में एकाग्रता बनाए रखें। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

 किसी से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना बेहतर है। परंतु ज्यादा कल्पनाएं ना करें तथा हकीकत का भी सामना करें। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। तथा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लोगों की बात पर त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। आज के दिन लाभकारी यात्रा भी हो सकती है। अपना खान-पान और दिनचर्या संतुलित रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। कोई छुपी इच्छा बाहर आ सकती है या उसे पूरा करने का अवसर मिल सकता है। आज पैसों के मामलों में किसी से अनबन हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। नए लोगों से मेल जोल बढेगा। किसी के बहकावे में न आएं। पैसों से जुड़ी समस्या आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन परेशानियों भरा हो सकता है। आज का दिन सेहत के लिए सकारात्मक रह सकता है। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य मनोनुकूल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अचानक से किसी काम को लेकर चिंता बढ़ सकती है जिसे आप भुला चुके थे। भाइयों के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न होने के आसार है। बड़े बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखना आवश्यक है। किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें। अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखें। इस समय आर्थिक मंदी रह सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने भविष्य और स्वास्थ्य के बारे में अधिक जिज्ञासु रहेंगे और उचित लोगों के साथ परामर्श करेंगे। सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहें छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैसे के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, लेकिन उन पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसायी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। घरेलू जरूरतों में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी ना होने दें। कन्फेक्शनरी व बेकरी आयटम कारोबारियों को लाभकारी स्थिति मिल सकती है। आप धर्म या समाज के कार्यों से जुड़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। घर परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। छोटी-मोटी शारीरिक समस्या तकलीफ दे सकती है। आपकी दोस्ती किसी नए व्यक्ति से हो सकती है जो आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा, धैर्य रखें। गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कर्मों की ओर रुझान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें, इससे विचारों में सकारात्मकता आएगी। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति गंभीर रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button