खबरेंब्रेकिंग न्यूजराजनीति खबरें

CJP Protest : ‘जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के साथ सड़क पर उतरूंगी’, ममता बनर्जी का बड़ा बयान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारी भारी बारिश और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी रात दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटे रहे। शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक दिन पहले ही प्रदर्शनकारियों ने संसद चलो मार्च निकाला था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन जारी रखा।

इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह खुद भी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगी। ममता बनर्जी के इस बयान को आंदोलन के प्रति राजनीतिक समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। उनके बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह कब और किस रूप में प्रदर्शन में शामिल होंगी।

Mamta Banarjee

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी :

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत और ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।

जंतर-मंतर पर हजारों लोग जमा हुए :

सोमवार को संसद तक प्रस्तावित मार्च के लिए जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी जुटे थे। जब प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान बल प्रयोग भी किया गया। हुई हिंसा के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया।

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही तय करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर यह आंदोलन 20 जून को शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भड़कीं स्वाति मालिवाल, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker