राशिफल

राशिफल 10 जुलाई 2023 : सावन का यह सोमवार रहेगा इन जातकों के लिए खास, बरसेगी भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा, बनेंगे सभी अटके काम, लेकिन ज्यादा जोखिम लेने से बचें

Rashifal 10 July 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 July 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज शादीशुदा लोगों को पार्टनर से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर रहेंगे। पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। आप अपनी पसंद की जगह पर जा सकते हैं। व्यापार में प्रगति होगी और आपको कोई नया सौदा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने घर की सुरक्षा को ले कर थोड़ा सावधान रहना चाहिए। बार-बार उभरती हुई परेशानियों को इस समय कोई हवा न दें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। अपने फैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज कर सकता है। फिलहाल परिस्थिति मिश्रित फलदायक है, इसके लिए छोटी बातों से तुरंत हार न मानिए। रिलेशनशिप से रुचि कम होती हुई नजर आएगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी। आप अपनी लगन और मेहनत से दूसरों से आगे खड़े होंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। अपने खर्चों का जितना हो सके नियंत्रण बनाए रखें उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।  आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आ‍कस्मिक खर्च अधिक होगा। थकान रहेगी। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन कुछ समय सब ठीक हो जाएगा। योगा मेडिटेशन नियमित रूप से अवश्य करें, इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज छोटे-मोटे मतभेद आपको देखने को मिलेंगे। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। सहज तरीके से किए गए कार्य उचित रहेंगे। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। समाज में अपना खास स्थान बनाने की कोशिश सफल होगी। परिवार संबंधित बड़ी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने की वजह से परिवार के लोगों से आदर और सम्मान प्राप्त होगा। आज आपको किसी भी तरह के अनावश्यक विवादों से खुद को दूर रखने का प्रयास करना चाहिए। दोहरे विचारों को लेकर काम में मन नहीं लगेगा‌।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज आप निवेश पर जोर दे सकते हैं। दोस्त मदद को तत्पर रहेंगे। कारोबारी में अच्छे से मेहनत करेंगे तो मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यापारिक परियोजनाओं को समय पर लागू करने की कोशिश करेंगे। असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको हर तरफ से सफलता मिलेगी लेकिन प्रयास पूरे मन से करें। अति उत्साह में कोई कार्य न करें। नए कार्यों में किसी वजह से अड़चन आ सकती है, इसलिए योजना बनाकर काम करें। नौकरी पेशा जातकों को बॉस और उच्च अधिकारियों की वजह से उलझन हो सकती है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। सम्बंधियो के साथ कोई अनिष्ट घटना बन सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रोजमर्रा के कार्य कड़े परिश्रम और आपके किसी करीबी की सहायता से पूरे हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। धन का लेन-देन सोच-समझकर और अपने खर्चों को देखकर ही करें। परिवार के सदस्यों का साथ आनंदमय और आरामदायक होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ का ख्याल रखें। आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। हालांकि अपने उत्साह को बनाएं रखे। बहरहाल परिवार के सदस्य कुछ खास चीजों की मांग कर सकते है और लम्बे समय से रुके कार्य संपन्न हो सकते है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यापारी वर्ग को आने वाले समय मे अधिक धन लाभ होगा। आपके दाम्पत्य संबंधों में प्यार की बहार आयेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी नयी परीक्षा को पहले दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी किसी नयी संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके प्रति बहुत स्नेही होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी शान शौकत की खरीदारी की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी कर सकता है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 July 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button