राशिफल

राशिफल 18 नवंबर 2022 : आज ये जातक रहेंगे धन-धान्य से परिपूर्ण, माँ संतोषी की कृपा दृष्टि से सुखमय होगा जीवन, जबकि अन्य के सामने होगी अनेक चुनौतियां

Rashifal 18 November 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 November 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप समय का सदुपयोग करेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है।  मानसिक स्थिति थोड़ी अस्त-व्यस्त होगी। धन हानि की संभावना को बढ़ावा ना दें। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। काम से जुड़े क्षेत्र में महिला अधिकारी का वर्चस्व होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ संबंधों में अलगाव उत्पन्न हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके अधिकतर काम मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित होते जाएंगे। नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान होने की सम्भावना है। अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा। मन में नकारात्मक भावनाएं न आने दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप पूरे मेहनत और लगन से काम करेंगे जो भी योजना आपने बनाई है, उसका पूरा पालन करेंगे। पैसों से जुड़ी बातों में आप अधिक सावधान रहेंगे। किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यवसायिक गतिविधियों में पूरा ध्यान रखना अति आवश्यक है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। युवाओं को करियर में आते बदलाव की वजह से मन में डर उत्पन्न हो सकता है। परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कोई काम खराब होने की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। थकान व कमजोरी रह सकती है। लव पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती पर भारी पड़ सकता है। बहुत विश्वास वाला व्यक्ति ठेस लगा सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा लेकिन फिजूलखर्ची से बचे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। बैंक संबंधी कार्यों को समय पर पूरा अवश्य करें। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कान से सम्बंधित पीड़ा संभव है। करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अनावश्यक परेशानी आ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कारोबार में लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी आज किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं। नौकरी में किसी मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। नए प्रेम-संबंध बनने की संभावना है। अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय कुछ सावधान रहना आवश्यक है। परिवार का सहयोग किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर फोकस करने में मदद करेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है उसका जल्द ही हल मिलेगा। परिवार के लोगों पर क्रोध करने से बचें, रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति की संभावनाएं हैं। स्थानीय यात्रा हो सकती है। आपके विचारों में आ रहा बदलाव रिलेशनशिप में सकारात्मकता ला सकता है। अनाज के कारोबारियों को आर्थिक आय में बढ़ोतरी की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

करियर के लिहाज से दिन थोड़ा आलस भरा हो सकता है, आप कुछ कामों को अगले दिन पर टाल सकते हैं। खर्चों की भी अधिकता रहने से कुछ भी सेविंग नहीं हो पाएगी। भूमि संबंधी किसी भी कार्य को आज स्थगित रखना ही उचित रहेगा। समय पर आवश्यक वस्तु न मिलने से खिन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक व्यापार से जुड़े हैं, तो पैसों से जुड़ा निर्णय सबकी सहमति से लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज बिना विचार करे किसी से कुछ भी न बोलें। आज आप कामकाज में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको शांति और नई ऊर्जा मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। बेवजह विवाद की स्थिति बनेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। लंबे समय से जिस संपत्ति को बेचना चाह रहे हैं, वह अच्छा मुनाफा देगी। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। आपके कामकाज के तरीको में बदलाव हो सकता है जिससे आपको फायदा होगा। कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। आप बहस के मुद्दों पर बात न करें। आज छाेटी-छाेटी बाताें पर गुस्सा करने से बचें। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 November 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button