
राशिफल 9 जनवरी 2026 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, मंजिल की तरफ होंगे अग्रसर, वैवाहिक जीवन में आयेगा नया मोड, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 9 January 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 January 2026
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। पुरानी यादें या अनुभव मन में आ सकते हैं। परिवार का सहयोग और अपनापन आपको मानसिक शांति देगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें और किसी भी बात को दिल पर न लें। आर्थिक मामलों में खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद और भोजन का ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपकी बुद्धि और संवाद क्षमता काफी मजबूत रहेगी। पढ़ाई, लेखन, बातचीत, इंटरव्यू या मीटिंग जैसे कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। नए लोगों से मिलने और नई जानकारी सीखने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा संभव है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। परिवार में किसी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से बात सुलझ जाएगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुछ समय मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें इससे सकारात्मकता आएगी। यदि कोई गरीब आदमी आपके पास मदद मांगने आए तो इनकार मत कीजिएगा। उसकी यथासंभव मदद करें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आर्थिक स्थिति में वेतन वृद्धि के माध्यम से सुधार होगा। दिन के अंत में मन हल्का और संतुलित महसूस होगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और शांति बनाकर रखने से समय सुगम हो जाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा, परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। कुछ मामूली मुद्दों पर घरेलू मोर्चे पर तनातनी हो सकती है। व्यापारियों को लाभ के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। काम की जगह के लोगों के साथ के संबंध सुधारने की कोशिश करें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज का दिन आपके लिए उत्साह और सक्रियता से भरा रहेगा। आप अपने काम को लेकर काफी प्रेरित महसूस करेंगे और नई शुरुआत करने का मन बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और आत्मविश्वास दूसरों को प्रभावित करेगा, लेकिन जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुँचा सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिति ठीक रहेगी, पर अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर होगा। परिवार में आपकी भूमिका अहम रहेगी और किसी सदस्य की मदद करने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
नकारात्मक मानसिकता न रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप लेट पहुंचते हैं तो इसका असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। कोई ऐसी नई बात सीखने को मिलेगी, जो आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा देगी। महंगी खरीदारी न करें। परिवार में हास परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
अपने कीमती सामान और महत्वपूर्ण कागजों या दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। संतान पक्ष से आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज कोई भी नया काम शुरू करना हित में नहीं है। सामाजिक काम पर धन खर्च होगा। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको प्रतियोगियों के कड़े व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। युवा वर्ग अपनी सोशल नेटवर्किंग को बढ़ाने पर ध्यान दें क्योंकि यही आगे काम आएगी। किसी निश्चित काम के लिए आप आगे प्रयास करेंगे। सांस के रोगियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। यात्राओं से मनोवांछित और सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। आप को छोटी यात्राओं से भी वित्तीय लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानी में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ बड़े अटके काम सही वक्त पर होंगे। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के भी संकेत है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी और आपके प्रयास धीरे-धीरे रंग लाएँगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, खासकर निवेश से जुड़े विषयों में। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से बातचीत मन को प्रसन्न कर सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
परिवार में वैचारिक मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। अच्छा मुनाफा भी मिलने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सहज व्यवहार रखें। आपके काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। ईमानदारी अच्छे फल दिलाएगी। युवाओं को अपने व्यवहार में सरलता और विनम्रता लानी होगी क्योंकि इन दो गुणों की कमी से आप अपना नुकसान कर रहे हैं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। हालांकि अहंकार या ज़िद से बचना जरूरी है, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक मेहनत से शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 January 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






