राशिफल

राशिफल 9 फरवरी 2023 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे साईं बाबा, नौकरी और व्यापार में होगा मनोवांछित लाभ, सुधरेंगे घरेलू हालात, लेकिन ये रहें सावधान

Rashifal 9 February 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके साथ कोई चमत्कार या कोई विशेष घटना घटने की उम्मीद नहीं है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। प्रेम संबंध यथावत रहेंगे। संतान द्वारा सराहनीय काम आज होगा, जिससे सम्मान में वृद्धि होगी। किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। थोड़ा समय एकांत में भी बिताएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी उम्मीदें प्रबल हैं, लेकिन आज आप किसी को भी अपने व्यवहार पर हावी न होने दें। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। जीवनसाथी को वर्तमान में क्रोध अधिक आएगा। किसी से बात करते समय गलत भाषा का प्रयोग न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन ठीक–ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच–समझकर लें, जल्दबाजी बिलकुल ना करें। किसी काम को कल पर टालने से आपको बचना चाहिए। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए अपने काम के मनचाहे परिणाम पाने का है। आपकी कोई बहुत पुरानी ख्वाहिश भी आज पूरी हो सकती है।आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। नियमित दिनचर्या तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी महत्वाकांक्षाएं बहुत प्रबल रहेंगी। दिन भर मन में तरह-तरह के सपने तैरते रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में निरन्तर सुधार होता रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जरूरी कामों में व्यस्तता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

अपने कार्यों को जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। विशिष्ट लोगों के साथ मेल-मुलाकात रखने से आपकी विचार शैली में भी नयापन आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। धन से जुड़ा हुआ कोई लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा‌। संतान सुख में वृद्धि होगी। कुछ लोग आपकी बातों का व्यक्तिगत फायदा भी उठा सकते हैं। आप की कोई खास अथवा मूल्यवान वस्तु ना मिलने से टेंशन भी रहेगी। प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार तथा व्यवसाय दोनों पर पड़ेगा। थकान भरा दिन व्यतीत होगा। आवारा सांड को गुड़-रोटी दें घर में सुख शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी दुखद समाचार के मिलने से उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं, परंतु जल्दी ही आप सहज हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। बाहरी वातावरण में कम से कम जाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में है। मन लगाकर की गयी कोशिशें जल्द ही रंग लाएंगी। मानसिक और आत्मिक सुख शांति का अनुभव रहेगा। कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हड़बड़ी में किसी भी प्रकार का निर्णय न लें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। खासकर महिलाएं घर और बाहर दोनों जगहों के कार्यों में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगी। आंखों की जलन और इन्फेक्शन जैसी तकलीफ हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। किसी से भी बात करते समय वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर आज आपके मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करके सॉल्व भी हो जायेगी। आज दाम्पत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज काम पूरा करने के लिए ज्यादा समय लगेगा। हर मामले में थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। कुछ खर्चे बेवजह हो सकते हैं। लेनदेन के कार्यों में सावधानी जरूरी है। महत्वपूर्ण कार्यों में गति आएगी। भाई-बहनों में मधुरता बढ़ेगी। जटिल समस्याओं से राहत मिलेगी। आपको दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button