राशिफल

राशिफल 4 जुलाई 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, वैवाहिक जीवन रहेगा ठीक, स्वास्थ्य देगा साथ, लेकिन इनको कर सकते है विरोधी थोड़ा परेशान

Rashifal 4 July 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 July 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके नए-नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। आपको दफ्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे लेकिन जोश में होश न खो बैठें इस बात का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार संतुलित रखिएगा नहीं तो भाई-बहनों से बीच मनमुटाव भी हो सकता है। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आपका ध्यान लक्ष्य से भटक सकता है। किसी बात को लेकर साझेदारों से मतभेद की आशंका। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से कूटनीतिक तरीके से डील करें। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन रुकावटों का सामना भी होगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद सामने आ सकते हैं। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमे सफलता निश्चित रहेगी लेकिन कार्य आरंभ से पहले भ्रमित होने से बचें। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। दफ्तर में वरिष्ठों द्वारा सौंपे गए काम को ध्यान से पूरा करने की कोशिश करें। आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। आज संतान पक्ष से भी कुछ कष्ट संभव है। पढ़ाई के प्रति उनकी लापरवाही आपकी चिंता का कारण बनेगी। महिलाएं अपनी नियमित दिनचर्या में कुछ नया करना चाहेंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आपका व्यवहार लोगों पर काफी गहरा असर छोड़ सकता है। आप सामाजिक में सम्मान हासिल करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। नौकरी पेशा लोग अन्य लोगों से बेहतर कार्य करने पर सम्मानित होंगे। आप परिवार में संबंधों का आनंद लेंगे और उत्सव भी मना सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए रिश्तों का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आर्थिक मोर्चे पर आज आप कोई जोखिमभरा निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज आप कोई बड़ा कार्य संपन्न कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान हो सकता है। आपत्तिजनक फैसले करने से आपको बचाना चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। किसी समारोह में आप हीनता-बोध का शिकार हो सकते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए सकारात्मक सोच का सहारा लें। इसके बिना आप आत्मविश्वास हासिल नहीं कर सकते हैं। विरोधी परास्त होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ सैर की योजना बना सकते हैं। मौद्रिक लाभ की संभावना रहेगी। पार्टनर से आक्रामक तरीके से सवाल न करें नहीं तो मतभेद हो सकते हैं। आप खरीदारी करने और ठीक-ठाक अनुभव प्राप्त करने पर बहुत खर्च करेंगे। आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपके किसी वहम की वजह से किसी संबंधी के साथ कहासुनी जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले से खुद को अलग ही रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज ईश्वर का ध्यान और स्मरण करके काम करना शुभ रहेगा। ऊर्जावान बने रहने के लिए अपने दिन की शुरुआत योग से करें। आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। आज दूसरों के साथ तालमेल बनाकर रखें। विवादों में फंसने की आशंका है, इसलिए वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अनदेखी कतई न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें। अपने अंदर अहम की भावना ना उत्पन्न होने दें। घर में बहुत सारा खर्चा करना पड़ सकता है। आप जमीन खरीदने की योजना भी बना सकते है। निवेश से पहले विश्वासपात्र की राय रखना बेहतर होगा। गले की खराश सम्बंधित तकलीफ हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। किसी बड़ी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। साथी के साथ शाम को बाहर घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नया परिवर्तन होने वाला है जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button