राशिफल

राशिफल 8 नवंबर 2020 : आज प्रेम प्रसंग में भाग्यशाली रहेंगी ये राशियां, जानिए क्या कहता है आपका आज का भाग्यफल

Rashifal 8 November 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 November 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ अपके कारोबार को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। आपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके पारिवारिक रिश्तों में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पिता के साथ मतभेद की संभावनाएं हैं। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। किसी अनजान से आपकी भेंट हो सकती है। घर के बुजुर्ग आपका साथ देंगे। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर आप किसी दूसरी जगह घर लेना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल नहीं है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। घर के शांतिपूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। प्रसन्नता व संतुष्टि रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी नई चीज के खरीदने की प्लानिंग है लेकिन अटकले आ रही है। बच्चों को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी में संबंध मधुर होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। छोटे भाइयों व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी के झगड़ों में न पड़ें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आपका खराब बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। किसी के बहकावे में ना आएं और अपनी कमजोरी किसी को ना बताएं। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की मिल सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। गाय को गुड़ रोटी दें भाग्य प्रबल रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विवाहितों को जीवनसाथी से सहायता मिलेगी। अध्यात्म तथा धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

यह समय आपके लिए अच्छा साबित नहीं होगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। खर्चे बढ़ेंगे। बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आवश्यक है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, अधिक काम के कारण थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको अपने काम से अभी उम्मीदें ज्यादा हैं, लेकिन थोड़ा सा धैर्य रखें कुछ समय बाद आपको लाभ देखने को मिलेगा। आज विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। पति-पत्नी में सामंजस्य मधुर बना रहेगा। सेहत सही रहेगी लेकिन खान पान का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

फिलहाल आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में कार्यभार अधिक होने के कारण अधिक भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। प्रेम संबंधों में उथल-पुथल मच सकती है। लोगों के साथ सकारात्मक बने रहें। बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए आज का दिन बढ़िया दिन रहेगा। किसी काम को लेकर बहुत प्रशंसा प्राप्त करेंगे। पुराने साथियों से मुलाकात या फोन पर बात हो सकती है। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। पूजा-पाठ में भी आपका अधिक मन लगेगा। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कोई काम समय पर पूरा ना होने से मन में खिन्नता भी रहेगी। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। मित्रों व संबंधियों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर बनना चाहते है चमकते भाग्य के मालिक, तो आज से ही शुरू करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button