राशिफल

राशिफल 7 जनवरी 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान शनि की कृपा दृष्टि, सभी ग्रह रहेंगे अनुकूल, अटके काम पकड़ेंगे गति, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 7 January 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यक्तिगत मोर्चे पर चीजें सुधार दिखाएंगी और आपको संतुष्ट महसूस करेंगी। किसी काम में अड़चन आने से आप काफी परेशान हो जाएंगे जिसमें किसी मजबूत व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी। स्पोर्टस का बिजनेस करने वालों को वर्तमान समय में धैर्य रखने की आवश्यकता है। काम की अधिकता के कारण मानसिक थकान हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपकी बात करने का तरीका आज बहुत खराब होगा जिसकी वजह से समाज में आप अपना मान सम्मान खो सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तनों से सकारात्मक माहौल बनेंगे। किसी बिन बुलाए अतिथि के साथ आज आपका दिन बीत सकता है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपकी गलत आदतें आज आप पर भारी पड़ सकती हैं। आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें। किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से आपको नुकसान पहुंच सकता है। अगर घर के बदलाव संबंधी कोई योजना बन रही है तो आज उस योजना पर काम करने का उचित समय है। धन संबंधी मामलों को लेकर किसी की भी गारंटी न ले। लोगों के बीच प्रशंसा मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप थोड़ा भावुक महसूस करेंगे। इसके इलावा आपके द्वारा लिए गए फैसले को परिवार के लोग मना कर सकते है, तो ऐसे में आपको सोच समझ शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पिताजी का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रेम बना रहेगा। कुछ व्यक्तियों को इस दिन अच्छी आय प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। गाड़ी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मीडिया तथा मार्केटिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। घर परिवार में सुख और समृद्धि का माहौल बना रहेगा। अगर आप खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए ठीक नहीं है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान होने की आशंका बन रही है। बेहतर होगा कि फालतू की बातों में ध्यान ना लगाएं। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कागजी कार्रवाई में देरी के कारण संपत्ति का मामला हल नहीं हो सकेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें है उनके लिए समय अनुकूल है। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आज सेहत में बदलाव नजर आ सकता है। भूमि व भवन संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। घर परिवार में सुख और शांति रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज व्यापारियों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। जरूरत से ज्यादा भागदौड़ से सावधान रहें। अपने मित्रों के साथ समय बिताने के लिए बेचैन रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपके साथ सहयोग करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में बढ़ावा देंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से बचें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। विवाह योग्य पुरुषों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। थायरॉइड व रक्तचाप से प्रभावित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो कामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। प्रेमियों के लिए समय अच्छा हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। किसी वमित्र के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अभी के समय में हर एक बात का संतुलन आपको महसूस होगा। वर्तमान की बातों का आनंद लेते समय काम पर ध्यान जरूर दें। पैसों से संबंधित चिंता पूरी तरह खत्म हो सकती हैं। इसलिए व्यक्तिगत बातों को सुधारने के लिए ध्यान देना होगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। बच्चें खेल कूद में अपना समय बिताएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button