राशिफल

राशिफल 15 नवंबर 2021 : आज इन जातकों के हाथ आएंगे भाग्योन्नति के अवसर, विरोधी होंगे परास्त, लेकिन इनको हो सकती है भारी आफत, चोट-दुर्घटना तथा आर्थिक हानि संभव

Rashifal 15 November 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नए करियर की शुरुआत करने के लिए शुभ दिन होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक हो सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आज यात्रा करना आपके लिए सही नहीं रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। इस समय आपको हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना अति आवश्यक है। धन का आगमन होगा। आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। प्राइवेट नौकरी में प्रयासरत लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। कला क्षेत्र में पुरुषों को अच्छा अवसर मिल सकता है। आँखों सम्बन्धी समस्या है तो इस में राहत हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आज हितकर होगा। आपके मन में बढ़ती हुई बेचैनी और चंचलता के कारण दिक्कत हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अभी के समय में हर एक बात का संतुलन आपको महसूस होगा। वर्तमान की बातों का आनंद लेते समय काम पर ध्यान जरूर दें। पैसों से संबंधित चिंता पूरी तरह खत्म हो सकती हैं। इसलिए व्यक्तिगत बातों को सुधारने के लिए ध्यान देना होगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। बच्चें खेल कूद में अपना समय बिताएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपकी इनकम भी जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। नजदीकी रिश्तेदार या भाइयों के साथ बहस और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी नई चीज की खरीद आपके लिए फायदेमंद रहेगी है। ज्यादातर मामलों में आज किस्मत का साथ मिलेगा। किसी महिला वर्ग की तरफ से आपको गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी हासिल होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकिसी घरेलू काम का पूर्ण हो जाना आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा। भाई-बहन में लड़ाई हो सकती है। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पिता के अनुशासित व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। सन्तान के करियर सम्बन्धी चिन्ता दूर हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। घर के कामों संबंधित पैसा अधिक खर्च हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रिलेशनशिप से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपकी प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप आपको अपने कार्यों के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज व कैरियर को महत्व देंगे। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और यह संपर्क बहुत ही लाभदायक भी रहेंगे। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। पूर्णतः लाभदायक दिन है। यदि कोई नया कारोबार पार्टनरशिप में करने का प्लान बना रहे हैं तो उचित रहेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे अच्छी तरह अवश्य पढ़ें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज उचित समय है। यह काम आपको धीरे-धीरे ऊंचाइयों पर भी लेकर जाएगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस राशि के लोगों को परिवार और रोजमर्रा के कामों को लेकर फैसला लेने में देर नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। इसके इलावा नमक का सेवन कम करे। अपने दिल की बातें पार्टनर के साथ शेयर जरूर करे, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। बता दे कि परिवार के लिए काफी शुभ समय है, क्यूकि परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button