राशिफल

राशिफल 6 सितम्बर 2022 : आज इन जातकों पर रहेगा बजरंग बलि हनुमान जी का आशीर्वाद, नौकरी के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा, बढ़ेगा मान सम्मान और यश, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 6 September 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 September 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने स्वभाव तथा विचारों को शांत और सकारात्मक बनाकर रखें। क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां बिगड़ जाती है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से अपने काम को अन्य सदस्यों के साथ बांट लें, अन्यथा महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर की व्यवस्था को बेहतर बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर संबंधों से परहेज रखें। गाड़ी चलाते समय पर्याप्त सावधानी रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूसरों की मदद करें, इससे आपका भी फायदा होगा। पैसा निवेश करने से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। समय का दुरुपयोग न करें। आज विशेष लाभ होने की संभावना है, अत: समझदारी से विचार कर ही कार्य करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको खुशमिजाज बनाए रखेगा। नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य है। जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कुछ धन की जरूरत महसूस होगी। आपको इस बारे में अपने घर वालों से बात करनी चाहिए। पुरानी गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो अभी थोड़ा रुक जाना बेहतर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, हड्डी सम्बंधित दर्द परेशान कर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कल के लिए अपना कोई भी काम ना ही टालें तो अच्छा होगा। खर्च की अधिकता रह सकती है। धन संबंधी मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतें। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती पर भारी पड़ सकता है। मन में आज अनजाना डर रहेगा। व्यवहार कुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। पेट की जलन तकलीफ दे सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पारिवारिक मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। और उचित समाधान भी मिलेंगे। आपको अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। इसलिए अपने कार्यों में पूरी तरह फोकस रहे। अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलेगा। आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं, सतर्क रहें। योगा एक्सरसाइज ऐसी गतिविधियों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। तरोताजा होने के लिए आज आप अच्छी तरह से आराम करें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज जरूरी कागजात साथ रखें। सामाजिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। लंबे समय से रुका धन मिलेगा। व्यापारिक समस्याओं के समाधान की संभावना के बीच परिवार के रीति रिवाजों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छा ऑफर प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यक्तिगत जीवन में व्यस्तता काफी हद तक कम होगी, लेकिन दिनभर आप काम के बारे में ही विचार करते रहेंगे। रोजमर्रा के जीवन से थोड़ा आराम करने की आवश्यकता होगी। दिन के अंत तक बड़ी समस्या का हल आपको प्राप्त होगा। परिवार से संबंधित बड़ी समस्या दूर करने के लिए आज से ही प्रयत्न करें। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

परिस्थितियां अनुकूल है। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है जो आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। सन्तान के करियर से सम्बन्धित विशेष गतिविधि या समाचार सम्भव है। आज यात्रा करने से परहेज करें और किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिन्ताओं का कारण हो सकती हैं। परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। करियर के मामले में विपरीत रह सकता है। बातचीत के मामले में आप बड़े सजग रहते है। लव लाइफ को लेकर नकारात्मक विचार रहेंगे। जिन सीमित विचारों की वजह से आप आगे बढ़ नहीं पा रहे थे, उनको दूर करना संभव होगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पार्टनर पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनने दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रख-रखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। शिक्षकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। संपत्ति के दस्तावेज पर आज हस्ताक्षर न करें। अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, आपकी तेज-तर्रार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज जिस भी क्षेत्र में काम करेंगे उसमें सफलता निश्चित होगी लेकिन इस सफलता को हासिल करने के लिए बहुत संर्घष करना पड़ेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। किसी अटके हुए काम को पूरा करने का उचित समय है। खांसी जुखाम बुखार जैसी परेशानी रहेगी, लापरवाही ना करें। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 September 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button