राशिफल

राशिफल 5 जुलाई 2020 : आज इन राशियों को आ सकती है काम में रूकावट, जानिए सभी जातकों का भविष्यफल

Rashifal 5 July 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 July 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें। आय बढ़ेगी। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आप जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। किसी को सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन आप स्वयं को मानसिक रूप से चिंतित महसूस कर सकते हैं। दांत संबंधित रोग संभव है। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। बहस से दूर रहें। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

जीवनसाथी की बातों को अनसुना न करें उनकी सलाह आपके लिये हितकर साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई के प्रति बहुत सजग रहना होगा अन्यथा पढ़ाई से पिछड़ सकते हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज के दिन महत्वपूर्ण मामलों में अवरोध आ सकते हैं। आज कोई कागजी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है। मनोरंजन और शौक पूरा करने के लिए खर्च करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपनी ऊर्जा को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं। सुस्ती की अधिकता रह सकती है। गौशाला में घास और धन का दान दें। अपनी मेहनत से आपको एक अलग पहचान मिलेगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी पुराने परिचित से मुलाकात आपको रोमांचित कर सकती है। पैसों के लेन देन करने से आपको बचना चाहिए। छोटे भाई की संगति पर ध्यान देना होगा। सिर दर्द व ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

आज आपके साथ कोई बहुत आश्चर्यचकित करने वाली बात भी हो सकती है। परिवार में कोई संस्कारीक कार्यक्रम हो तो उसे कुछ दिनों के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा। आज के दिन मीठी चीजो का सेवन न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने विचारों और दिल की बातों को किसी ऐसे के साथ साँझा करे जो आपके बेहद करीब है। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

 कुछ पारिवारिक और कुछ स्वास्थ्य से संबंधित तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर में चल रही परेशानियों को दूर करने के सदस्यों के साथ बात-चीत करनी चाहिए। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार में किसी बुजुर्ग का गिरता स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। किसी कारणवश आप झूठ का सहारा ले सकते हैं। किसी के भड़कावें में न आएं हो सकता है कि कोई व्यक्ति गलत बात बता कर क्रोधित कर दें। आज के दिन अपने पुराने कपडे किसी गरीब को दान करे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं, इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। मौसमी बीमारी होने की संभावना आज ज्यादा है स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बिलकुल घमंडी नही होते इन राशियों के लोग, करते है सबकी मदद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button