राशिफल

राशिफल 4 मार्च 2022 : आज इन जातकों के जीवन पर रहेगा मा संतोषी का शुभ असर, भाग्यशाली रहेगा इनका दिन, रुके हुए कार्य पकड़ेंगे गति

Rashifal 4 March 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 March 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

घर और काम दोनों जगह की चिंता आपकी के लिए तकलीफ का कारण बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। किसी तरह की एलर्जी होने की आशंका बन रही हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घर में बदलाव संबंधी रुकी हुई योजनाओं पर पुनर्विचार होगा। और आपकी सलाह को उचित महत्व दिया जाएगा। कोई रुका हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। परंतु इस समय निवेश संबंधी गतिविधियों में जल्दबाजी ना करें। कुछ नया करने या बदलाव करने जैसे कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी कठिन काम को अंजाम दे सकते हैं। मित्र व संबंधी भरपूर सहयोग करेंगे। घर के बड़ों की चिंता रह सकती है। सफलता निश्चित है सिर्फ लापरवाही न बरतें। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। पार्टनर से संबंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में समझदारी बढ़ेगी और आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका अधिकतर समय परिवार तथा फाइनेंस से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में व्यतीत होगा और सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। किसी भी परेशानी में नजदीकी संबंधी का सहयोग आपके लिए वरदान साबित होगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा फिर भी वर्तमान वातावरण की वजह से पूर्ण सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपनी कार्य योजना बनायेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। पार्टनर से सलाह लेकर ही निर्णय लें, वर्ना विवाद का सामना करना पड़ेगा। व्यवसायिक मामलों में बहुत ही सावधानी से फैसले लेने की जरूरत है। क्योंकि इस समय नुकसान की स्थिति बन रही है। अपने स्वभाव में धैर्य और संयम बनाकर रखें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दूसरों से सहायता की उम्मीद रखना व्यर्थ रहेगा। जीवन शैली को सकारात्मक बनाकर रखने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

दूसरे लोगों को अपनी ओर जल्दी आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए किसी मित्र से फोन पर सलाह लेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। जीवनसाथी से असाधारण सहयोग मिलेगा।पार्टनर से मिली आलोचना गहरी चोट दे सकती है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन कार्यों के भार को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं वहीं दूसरी ओर अनचाही जिम्मेदार्यों का भार आता हुआ दिखाई दे रहा है। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। प्रेम जीवन को लेकर दिन कमजोर रहेगा। अन्य लोगों के साथ अपनी तुलना करने की वजह से आपको खुद के लिए नाराजगी महसूस हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी में आपके कार्यों की उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना होगी। संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट हो सकती है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं वो आज ऑनलाइन कुछ सिखाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। आज आपको धैर्य और संयम बनाकर रखने की जरुरत है। पैसों से संबंधित निर्णय की वजह से पार्टनर्स में विवाद हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप अपने व्यापार या पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय को लोगों के द्वारा नकारा जा सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखें। घरेलू सुख-साधनों के पीछे धन खर्च होगा। सेहत ठीक रहेगी। कोई पुराना परिचित आपके विशेष काम आ सकता है। तनाव की अधिकता से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। निवेश संबंधित योजनाओं में लाभ मिल सकता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। आमदनी या धनागमन में गतिशीलता बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों को बहुत ही सावधानी से निपटाएं। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। भवन-निर्माण के लिए टेंडर-प्रक्रिया में सम्मिलित होना है तो हो सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 March 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button