राशिफल

राशिफल 4 दिसंबर 2022 : आज इन जातकों पर बरसेगा भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद, होगी सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी, लेकिन ये लें समझदारी से काम, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 4 December 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 December 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप पिछले सभी ऋणों को साफ कर देंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप खुद यह न जानते हों कि आप उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे। खास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। समाज में कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। बीमा एजेंटों के लिए सम्भल कर काम करने का दिन है। नई डीलरशिप या एजेंसी लेने के मामले में अनुकूलता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपने आप को पूरी तरह सकारात्मक रखें और अपने टारगेट पर फोकस करें। घर से बाहर अधिक समय बीत सकता है। बड़ी देनदारियां चुकाने में दिक्कत आ सकती है। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। घर के लोगों का व्यवहार उपेक्षित सा लगेगा, जिसकी वजह से आप भ्रम की स्थिति में फंस जाएंगे। गलतफहमी से विवाद हो सकता है। भावनाओं पर काबू रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामाजिक तौर पर व्यस्तता बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बन सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। हाथ आए मौके को हाथ से ना जाने दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई विशेष कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही से खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर जरुरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। लवमेट के लिए सामान्य बना रहेगा। आपको राजनैतिक अवसर मिलेगा। लोगों के साथ सम्पर्क साधने के उपाय सफल रहेंगे। पिता के साथ तालमेल अच्छा रह सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज के दिन बनते हुए कार्यों में अवरोध आएंगे, वहीं दूसरी ओर ऐसी स्थिति में क्रोध आने कि आशंका है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है, लेकिन पैसों के लेन-देन के मामले में सतर्क रहें। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके उत्साह में थोड़ी सी कमी नजर आ सकती है। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे ।आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त फोन आयेगा। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। आपकी छवि उत्तम बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। कॉल सेंटर में काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज की ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। अगर भूमि संबंधी परेशानी है तो हल होने की पूरी संभावना है। आज आप अपने किसी प्रियजन से अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को भी साझा करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता खत्म हो सकती है। काम की जगह आ रहे बदलाव समझकर निर्णय लेने की कोशिश करें। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी तरह का जोखिम न उठाएं। संयम बरतने की जरूरत है। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। क्रोध पर काबू रखें। किसी विवाद में पड़ने की जरूरत नहीं है। कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करेंगे और नतीजों से संतुष्ट होंगे। अधिक ठंडी वस्तु का सेवन करने से बचें। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अभी मेहनत के अनुरूप ज्यादा उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। परंतु यह समय तनाव की बजाय धैर्य रखने का है। संतान की कोई उम्मीद पूरी ना होने से मन व्यथित रहेगा। पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर तकरार हो सकती है, ध्यान रखें कि घर की बात बाहर ना निकले। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज का दिन सुखद रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। अचानक हर्षवर्धन समाचार मिलने की संभावना है। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेगें। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। परिवार में वाणी पर संयम रखें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को भी धन उधार ना दें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। शाम के पश्चात कुछ तनाव हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button