
राशिफल 31 दिसंबर 2025 : आज साल का आखिरी दिन रहेगा इन जातकों के लिए भाग्यशाली, भगवान गणेश की कृपा से सार्थक होंगे काम, बढ़ेंगे उन्नति की तरफ, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सतर्क
Rashifal 31 December 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 December 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपको हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कला, संगीत या रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ देंगे।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
दूसरों को दिया गया कर्ज वापस मिल सकता है। पुराने निवेश भी लाभ दिलाएंगे। जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग तथा सलाह आपके लिए बेहतरीन रहेगी। भ्रम और तनाव की स्थिति रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली भी कर सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने पर काम करें। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें, अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज का दिन मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ सामने आएंगी, लेकिन आपकी समझदारी से समाधान निकल आएगा। आर्थिक लाभ के योग हैं, विशेषकर पुराने निवेश से। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन तनाव से बचें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज नए अनुभव और अवसर आपके सामने आ सकते हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज का दिन व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुकूल है। पारिवारिक उलझनें ज्यादा हो सकती हैं। एक दूसरे के साथ कहासुनी होने से परिवार में कलह उत्पन्न हो सकता है। समय के साथ-साथ आपको अपने जीवन में नए-नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। प्रेमी से मिलकर मन खुश रहेगा। अविवाहित जातक किसी अनैतिक काम में फंस सकते हैं। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन आपका अनुशासन और मेहनत आपको सफल बनाएगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता और सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य को लेकर योजनाएँ बनेंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है। समय पर आराम करें। धैर्य और निरंतर प्रयास से सफलता सुनिश्चित होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उस काम में आपको भाग्य का बहुत साथ मिलेगा। दूसरों की बातों वजह से मन में क्रोध बढ़ सकता है, जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। जब तक आपकी अपेक्षाएं स्पष्ट नहीं होतीं, तब तक किसी भी प्रकार के काम से परहेज रखें। आपको कोई एक ऐसा अवसर मिलेगा जो आपके करियर में बेहतर संभावनाओं के दरवाजे खोल देगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपका मन शांत रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। यदि कुछ धन संबंधित समस्याओं ने आप को घेरा हुआ था, तो उनसे आज आपको छुटकारा मिल सकता है। अपने वैवाहिक जीवन को नजरअंदाज न करें। आपका अपने जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। व्यापारिक कार्य में वृद्धि होगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन नए विचारों और योजनाओं से भरा रहेगा। मित्रों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में प्रगति होगी। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों या समूह गतिविधियों में भाग लेने से मन को संतोष मिलेगा। अपने विचार खुलकर रखें, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज घर-परिवार के लोगों की मदद से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आप अनजाने में किसी की भावनाओं को चोट पहुँचा सकते है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आपको मन मुताबिक कार्य दे सकते हैं। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। अच्छे कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। कृषि योग्य भूमि खरीद सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






