राशिफल

राशिफल 11 नवंबर 2020 : आज इन जातकों को मिलेगा भगवान गणेश का खास आशीर्वाद, जबकि इनके लिए हो सकता है संकट भरा दिन

Rashifal 11 November 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 November 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

भाग्य पूरी तरह साथ देगा, अवसर का लाभ उठाएं और अटके हुए काम को पूरा करें। किसी खास परिजन के यहां आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जो लोग ज्वैलरी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। खांसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानी बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपनों की बातों से मन दुखी होगा। दोस्त मदद को तत्पर रहेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आज आपका मन पूरे दिन बेहद खुश रहेगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन नौकरी में आपकी तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। अभी भविष्य संबंधी योजनाओं को स्थगित रखना ही उचित है क्योंकि इस समय वातावरण ठीक नहीं है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

आज आपका मन पूरे दिन बेहद खुश रहेगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी भी काम में आपको जल्दबाजी से बचना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फालतू खर्च होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ उत्पाद विवाद उत्पन्न होंगे जो आपसी समझदारी से सुलझाए जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आज आपको चोट लगने की आशंका है। अपने इष्टदेव की पूजा करें। प्रेम प्रसंग में प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है। पाचन की ओर विशेष ध्यान दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है। हड्डी संबंधी समस्या रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Lord Ganesh

अगर आप इसी तरह मन लगाकर कार्य करते रहे तो, आपको सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। कुछ काम जो लंबे समय से अटके हुए थे, वो अचानक पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन लापरवाही न बरतें। गणेश भगवान के देसी घी का दीपक करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप नई जिम्मेदारियों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। नींद ना आने से आपको थकान और चिड़चिड़ाहट महसूस हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थिति सामान्य ही बनी रहेगी। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी दुःख दूर होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

धन के मामले में सावधानी बरतें। आज आपको मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। घर के बुजुर्ग आपका साथ देंगे। किसी रुके हुए काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित रखना ही उचित होगा। सिर दर्द जैसी परेशानी सता सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। आपको रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कभी-कभी आपका गुस्सा और अहम आपके लिए ही परेशानी का कारण बनता है। इस आदत पर ध्यान दें। अचानक किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। परिवार के साथ आने वाले दिनों में कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सुस्ती अधिक रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्रियों की ये गुप्त बातें सबको पता होनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button