राशिफल

राशिफल 3 मई 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, तरक्की के रास्ते पर होंगे अग्रसर, स्वास्थ्य रहेगा ठीक लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 3 May 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 May 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मान-सम्मान से समझौता ना करें। आपकी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। पहले की गई मेहनत का प्रतिसाद अब मिलेगा। व्यापारियों का कोर्ट-कचहरी से संबंधित यदि मामला चल रहा है, तो सभी कार्य सावधानी के साथ करें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। कार्य की प्रशंसा होगी। काफी समय से लंबित कार्य बनेंगे। सेहत के मामले में खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको उन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रति सचेत रहना होगा जिनकी आप परवाह करते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। काफी समय से कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा। आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको किसी खास काम को निपटाने में समय की कमी महसूस होगी। मांगलिक या अन्य उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। वर्तमान समय निवेश के लिए उपयुक्त चल रहा है। कर्मक्षेत्र में आपको नई-नई चुनौतियां मिलेंगी। मेहनत से सभी चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे और भाग्य भी पूर्ण रूप से साथ देने वाला है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपनी रचनात्मकता से अधिक लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। शत्रु बनता काम बिगाड़ सकते हैं अत: सावधान रहें। अपने आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि यह केवल आपकी समस्या को और अधिक जटिल बना देगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र पर प्रभाव बनाने के लिए अपने संकायों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ हर जगह होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज से आप नयी जीवनशैली की शुरूआत करेंगे जिसमें आपके प्रयास फलीभूत होंगे। सफलता के लिये काफी जोश और धैर्य की आवश्यकता है। यदि किसी व्यक्ति की चिंता आपको सता रही है तो इसका जिक्र उनके साथ करें, ताकि उनके द्वारा होने वाली गलतियों का अहसास उन्हें हो। मन में काल्पनिक विचारों का प्रभाव रहेगा। अपनी समझदारी का परिचय देते हुए, भ्रम की स्थिति से निकलना होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा, इससे पीछे न हटें। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है‌। पिता के अनुशासित व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव नजर आएगा, जिसके कारण कुछ देर मानसिक तकलीफ हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आपके हित में रहेगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। अनैतिक कामों से दूर रहें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके प्रयास सफल होंगे। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आपके कष्ट को कम करेंगे। आपको बच्चों पर खर्च करना पड़ सकता है और नियमित कार्यों में विलंब हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा‌। छात्रों को अपनी पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप बहुत जल्द सफलता प्राप्त करेंगे। मानसिक तनाव की वजह से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इस कारण आपके आसपास के लोगों को भी तकलीफ हो सकती है। सहकर्मियों का व्यवहार सामान्य रहेगा, अपनी क्षमताओं का उपयोग करें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं, जबकि दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पैसों के क्षेत्र में दूसरे लोग आपकी मदद कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कानूनी कार्यवाही में सफलता की आशा रहेगी। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधारने के प्रयत्न करें। जब तक आपके निजी संबंध ठीक नहीं होते, तब तक मन की शांति मिलना मुश्किल है। आप अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट रखें, सुबह ही दिन का कार्यक्रम बना लें, वरना परेशान हो सकते हैं। कोई महंगा और महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है। सावधान रहें। अध्यात्म कार्यों में आपका धन खर्च होने के आसार हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyनौकरी पेशा में कार्य क्षेत्र में पारदर्शिता से बाहरी अवसरों का इजाफा होगा। पुराने कर्जों से राहत मिलेगी और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान आपकी आज्ञा का अनुसरण करेगी और व्यावसायिक क्षेत्र का विकास होगा। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, कमाई घट सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। अनेक कठिनाइयों का सामना करने के बाद मनचाहा अवसर आपकी ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बेचैनी दूर करने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हाथ में क्यों पहनते हैं कलावा, कितने दिन में बदल देना चाहिए..? दानवीर राजा बलि से जुड़ा है इतिहास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button