राशिफल

राशिफल 28 जून 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, साढ़े साती का प्रभाव होगा कम, अटके काम होंगे पूरे, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 28 June 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 June 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कुछ लोगों को आंखों संबंधी समस्या हो सकती है। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। राजनीतिक से जुड़े लोगों की समाज में और अच्छी छवि बनेगी। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, आज उनकी किसी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग शैक्षणिक कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की जरूरत है। मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपने किसी सीनियर से मदद ले सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आप दिखावा करने से बचें। पार्टनर आपके प्रति उग्र हो सकता है‌। वाणी पर संयम रखें तो आपके लिए अच्छा होगा‌।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको बुजुर्गों और मित्रों की मदद मिलेगी। आपकी किसी नए मित्र से मुलाकात होगी। परिवार के साथ मिलकर आप किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे खुशियाँ आयेंगी। अपनी मेहनत और लगनशीलता से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। पुराने काम निपटाने का मन बना सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपनी अपेक्षा के अनुसार बड़ी खरीदारी होने के बाद भी पैसों संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। जीवन में सुख-सुविधा पाने के लिए पैसा अधिक खर्च हो सकता है। आपका जीवन साथी आपका सहयोग करेगा। अविवाहित जातकों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। गले का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको नई ताकत का अनुभव होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। बच्चे आज खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। लवमेट्स के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। नए काम मिल सकते हैं। महत्वाकांक्षाएं पूरी नहीं होने से दुखी हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई बहनों से चल रहे अनबन आजाब बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। कुछ खास मामलों में आज आपसे गलतियां हो सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों के कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे आस-पास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है। आप में से कुछ महत्वपूर्ण सभाओं के भाग लेंगे, जिससे आप अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। निवेश की योजना बन सकती है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। घर परिवार में सुख और समृद्धि का माहौल बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्यार का जादू आपको अंधा कर देगा। काम विलंब से पूरे होंगे। बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सोच समझ कर निवेश करें। मन में तनाव है तो किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का होगा। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपके लिए आज का दिन उतार चढ़ाव लेकर आएगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आप अपने सहयोगियों के बीच एक बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में उभरेंगे। आपकी किसी लापरवाही से आपके माता पिता नाखुश रहेंगे। किसी बात का टेंशन हो सकता है। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में फायदा होगा। कुछ कानूनी मामलों में आप उलझ सकते हैं। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी नई परियोजना गतिशील हो सकती हैं। अपनी मेहनत के आर्थिक परिणाम जानने की जल्दबाजी में न रहें। प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति काफी अच्छी है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। सेहत का ध्यान रखिए। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें नहीं तो परिवार का माहौल बिगड़ेगा। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में सफल होंगे। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर लें। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात होगी। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस स्थान पर ब्रह्मा जी कराया था अश्वमेघ यज्ञ, यहां दर्शन से दूर हो जाते हैं सारे पाप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button