राशिफल

राशिफल 3 फरवरी 2021 : आज इन जातकों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, भगवान गणेश की कृपा से तरक्की के रास्ते पर होंगे सबसे आगे

Rashifal 3 February 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 February 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कोई आपकी छवि को धूमिल कर सकता है, सावधानी बरतें। यात्रा से लाभ संभव है। आज किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। बेकार की बात पर बहस न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, आप सोच-समझकर बोलें। आपका जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकता है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। खेल दुनिया से जुड़े जातकों को समय श्रेष्ठ है। अपने कार्य-निर्णय गुप्त रखें। अविवाहितों के लिए आज कोई अच्छा प्रपोजल आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

प्रेम संबंधों में मर्यादाओं का अवश्य ध्यान रखें। आपके प्रिय और आपके बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापारिक प्रतिष्ठा, लेन-देन अन्य कानूनी परेशानी संभव है। परिवार में किसी से विवाद होने की आशंका है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कामकाज से लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए साधन बनेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

धन सम्बंधित दुविधा से मुक्ति मिलेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। आज किसी रिश्तेदार के साथ कुछ अनबन हो सकती है। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरुरत है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। उत्तेजित न हों। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। यात्रा संभव है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। किसी भी काम को करने से न पीछे न हटें। विरोधी, शत्रु शांत रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Lord Ganeshकार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। किसी रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अपनी सेहत पर भी ध्यान देने का समय है। घर में मूल्यवान वस्तुओं को संभालना होगा। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अगर आपके वैवाहिक या पारिवारिक जीवन में कोई समस्या थी, तो आज आसानी हो जाएगी। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। लाभकारी निवेश बढ़ेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम को टालने की बजाय उसे समय पर करें। मानसिक थकान रहेगी, नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण सामान से हाथ धोना पड़ सकता है या वे वस्तुएं चोरी भी हो सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपने जो योजनाएं बनायी हैं उन्हें अभी स्थगित ही रखें क्योंकि अभी उन्हें करने का उचित समय नहीं है। मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी चिन्ता हो सकती है। आज आपको धन लाभ होगा और यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आजकल विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 February 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button