राशिफल

राशिफल 24 फरवरी 2023 : आज मां संतोषी का रहेगा इन जातकों पर खास आशीर्वाद, दैनिक योजनाएं होंगी सफल, मिलेगा पुराने कर्ज से छुटकारा, व्यापार में भी होगी तरक्की

Rashifal 24 February 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्यक्षेत्र में नया काम गंभीरता पूर्वक सोचने के बाद करें। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। प्रोपर्टी डीलिंग का काम करने वालों को कानूनी दांव पेच में सचेत रहना होगा। सरकारी काम में लापरवाही करने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। जातक बेवजह के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य सही रहेगा।वाहन बदलने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। भाई- बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकता हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर परेशान हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने से शरीर शिथिल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

रिस्क लेकर काम करना पड़ सकता है। निर्णय का परिणाम स्वीकार करने की कोशिश करें। इसलिए अपने प्रयत्नों पर विश्वास रखते रखें। मन में सकारात्मकता बनाए रखें। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। चित्रकारों और मूर्तिकारों के लिए सम्मान मिलने का समय है। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

बदली हुई परिस्थितियों से तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कत भी आ सकती है। कुछ नई चुनौतियां सामने आएंगी, हालांकि आप उन्हें हल करने में भी समर्थ रहेंगे। परिवार में आज छोटे बच्चे आपसे कुछ खाने पीने की चीजों की फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी संतान की धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, जिसे देखकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपके घर आपके किसी परिजन का आगमन हो सकता है। यदि आज आप अपने किसी परिजन को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है, इसलिए सावधान रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होने वाली है। आज आपको अपने किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा फायदा हो सकता है। आपके मन में किसी के प्रति शक की भावना संबंधों को खराब कर सकती है। इसलिए समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। काम के विस्तार के लिए अपनी क्षमता से अधिक पैसा खर्च न करें। अनजाने लोगों पर भरोसा ना करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने काम की गति बढ़ाते हुए कुछ निर्णय जल्दी लेने पड़ सकते है। जितना जल्दी निर्णय लेंगे, उतनी गति से काम की शुरुआत हो सकती है। अचानक से आ रहे बदलाव की वजह से थोड़ी घबराहट महसूस हो सकती है। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। बेकरी वालों के लिए अनुकूलता वाला मामला अधिक रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित पर अंधविश्वास न करें। आपको अपने दोस्तों का भी उतना सहयोग नहीं मिलेगा, जितनी आपने उम्मीद की थी। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ ऐसी सफलताएं आपको मिल सकती हैं, जो दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करेंगी। आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। इनकम के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। महिलाओं के लिए नौकरी के मामले में सफलता वाला मामला रह सकता है। साक्षात्कार देना है तो अच्छा हो सकता है। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नताभरा रह सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अटके हुए पुराने कार्य पूरे हो सकते हैं, इसलिए सकारात्मक रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। आपको लोगों की सलाह अवश्य सुननी चाहिए। आपको अपने बॉस के साथ बहस में नहीं पड़ना चाहिए। इस समय जोखिम भरे कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना लें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपके द्वारा बनाई गई योजना अपेक्षा के अनुसार फल दे सकती है। आज घर में किसी नवीन आयोजन की योजना बनेगी। आपकी योग्यता और कार्यशैली को देखकर विरोधी भी प्रशंसा करने के लिए विवश हो जाएंगे। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन आर्थिक तनाव बढ़ेगा जिस कारण से जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अगर आप किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहें है तो कुछ दिनों के लिए टाल दे। विद्यार्थियों के लिए आज उत्तम फलदायी दिन रहेगा। पारिवारिक या सामाजिक गतिविधियों में आपका खास सहयोग रहेगा। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। आपसी मेल मिलाप और विचार-विमर्श कुछ समस्याओं का समाधान भी निकाल लेगा। पार्टनर के साथ नकारात्मक बातों का जिक्र न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button