
राशिफल 28 दिसंबर 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर खुश, नौकरी और व्यापार में होगी तरक्की, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, प्रेम जीवन में आयेगा नया मोड, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 28 December 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 December 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
धन प्राप्ति के कई स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक चिंता से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। निजी कार्यों से आज का दिन व्यस्त रहेगा। आज का दिन निवेश करने के लिए अनुकूल है। सोच समझ कर बोलें। छोटी-मोटी कोई समस्या आ सकती है अनपेक्षित धन की प्राप्ति होगी, लेकिन आपको अपने पैसों का, खर्च और आमदनी का हिसाब-किताब ठीक करना होगा। परिवार में कलह की स्थिति न बने, इसके लिए आपको प्रयास करना होगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको धन हानि होने की सम्भावना है। अपनी दोस्ती सोच समझ कर करें। बुरे लोगो के संगत से बचे यह आपके लिए हानिकारक है। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। नकारात्मक भावनाओं पर नियंत्रण रखें और खुद के लिए क्या सही है और क्या गलत है, इस बात को समझने की कोशिश करें। सामाजिक हलकों में आप बहुत लोकप्रिय हो जाएंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आपको आज मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। आज आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखें और बाहर के खाने-पीने से बचें। जरूरत होने पर फलों का प्रयोग करें। आप आज बुरे विचारों पर ध्यान न दे तो ही अच्छा रहेगा। बोलने से पहले विचार जरूर करें। आज का दिन आपके लिए दुखद समाचार ला सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। जो भी समस्या हैं, उससे निपटने का रास्ता आज आपको मिलेगा। परिस्थिति आपके पक्ष में होने के बाद भी गलत निर्णय लिए जा सकते हैं और आपका नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपको बिजनेस में अच्छा फायदा मिल सकता है। अचानक कुछ खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना संभव नहीं होगा। किसी से वाद-विवाद के दौरान अपना आपा न खोएं। अजनबियों से ज्यादा बात न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन फिर भी तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कुछ अलग करने की आदत आपको सफल बनाएगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको किसी पर भी बहुत सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होना और जल्दबाजी वाला स्वभाव संबंधों को खराब कर सकता है। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
वैवाहिक जीवन में परेशानियों की स्थिति पैदा हो सकती है। हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी खुशी व्यतीत होगा। रुके हुए काम इस अवधि में पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, सिर्फ मौसमी परेशानियों से अपना बचाव रखना जरूरी है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज अचानक धन लाभ अथवा हानि की संभावना बन रही है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। लव लाइफ से संबंधित जो बदलाव आप देखना चाह रहे है, वह अचानक से नजर आएगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपको किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या पार्टनरशिप करने का मौका मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कामकाज विस्तार की नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आप स्वयं के दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नया स्रोत ढूँढ पाएंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। बेवजह विवाद की स्थिति बनेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। दुविधा रहेगी। तनाव और दबाव से दूर रहें, ये आपको कमजोर कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है। आलस्य त्याग कर समय का सदुपयोग करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। आखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। इसी व्यक्ति के द्वारा आप अपने व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव देख पाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा अपने सहयोगियों के साथ ही संबंध खराब हो सकते हैं। कोई अनजाना डर बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल रहेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज कुछ गोपनीय बातें पता चलेंगी। संतान संबंधी कार्यों में धन खर्च होगा। जीवनशैली में वैभव आएगा। मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। स्वयं पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी सफलताओं के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं भी आपसे बढती जाएंगी। कोई नई लत लग सकती हैं, सावधान रहें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 December 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






