राशिफल

राशिफल 19 अक्टूबर 2023 : आज भगवान विष्णु की असीम कृपा से ये जातक रहेंगे खुश, करियर और व्यापार में होगी बढ़ोतरी, मित्रवर्ग देगा हर मुश्किल में साथ, लेकिन निजी मामलों में रहें जरा संभलकर

Rashifal 19 October 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 October 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। पार्टनर के लिए समय निकालें। आज आप अपने किसी मित्र के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के लोग आपके व्यवहार को लेकर आश्चर्यचकित रहेंगे, क्योंकि आप मन में चल रहे झंझटो के कारण परेशान रहेंगे। आज के दिन सतर्क रहने की जरूरत है। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। बेहतर उपलब्धियां मिल सकती हैं। कुछ रुकावटें आने से परेशानियां भी रहेंगी। मौजूदा हालातों को देखते हुए धैर्य और संयम रखें। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। छिपे शत्रुओं से बचने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कुछ ऐसे सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे, जिससे संबंधियों के बीच और घर परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज पैसों के लेन-देन से दूर रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कई दिनों से अधूरे पड़े कार्यों में पूर्णता आएगी। अपनी कामकाज की स्तिथि को संभालना इसलिए आसान होगा क्योंकि आपके अपने आपके लिए हर तरह से मददगार बने रहेंगे। आप आर्थिक संकट का सामना कर सकते हैं क्योंकि कोई करीबी इसका कारण हो सकता है। अनावश्यक तनाव लेने से बचें, क्योंकि इसका आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। संसाधन पर्याप्त रहेगा। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ परेशान रहेगा। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। थोड़ी सी मेहनत से आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

काम के बड़े अवसर प्राप्त होने के बाद भी आप अलग विचारों में खोए रहेंगे, इस वजह से इन्हें नजरअंदाज करने की संभावना बन रही है। बहुत दिनों के बाद आपकी करीबी मित्र से भेंट हो सकती है। जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी को विशेष महसूस कराएँगे क्योंकि आपको परिवार के प्रति उसकी ईमानदारी का एहसास होगा। कामकाज हो या पारिवारिक सुख दोनों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज आपको परिवार के किसी सदस्य के कैरियर से संबंधित कोई फैसला लेते समय वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।  नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ में मुलाकात के भी अवसर बनेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। किसी की कोई नकारात्मक बात आपको आहत करेगी। अपना मनोबल बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नए कार्य शुरू करने के लिए यह दिन बहुत अच्छा है। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। कामकाज की स्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। गैस और सिरदर्द जैसी दिक्कतों से आप परेशान रहेंगे। गरिष्ठ तथा तली-भुनी चीजों का कम से कम सेवन करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। संतान से संबंधित खास बात संभव है। किसी बड़े कार्य का विचार बनाएंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। वाद विवाद की स्थिति आ सकती है।  पीठ दर्द, सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम आज किसी के सहयोग से पूरा हो सकता है। जो आपको आराम और राहत दे सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आप कई क्षेत्रों में सफल रहेंगे। कुछ-कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। इनके द्वारा आप अपने भावी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर एकाग्रता से लगा रहेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी संपन्न हो सकती है। कपड़ों के खुदरा कारोबारियों के लिए अनुकूलता रह सकती है। नौकरी के मामले में परिवार का समुचित सहयोग मिल सकता है। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए, अन्यथा लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। ईगो और गुस्से की वजह से घर का माहौल बिगड़ सकता है। आज आपकी फिसली हुई जुबान से कुछ ऐसा निकल सकता है जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपके आस-पास के लोग आपको सराहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 October 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button