राशिफल

राशिफल 27 फरवरी 2021 : आज बदलेगा इन राशियों का शनि चक्र, भगवान शनि देव देंगे इनको राजयोग का आशीर्वाद, जबकि इनकी बढ़ सकती है मुश्किलें

Rashifal 27 February 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 27 February 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके आय के साधन मजबूत होंगे। घुटनों सम्बंधित दिक्क्त हो सकती है। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। स्वयं की देखभाल करने की जरूरत है नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। कोई आपको पथ से गुमराह करने की कोशिश कर सकता है लेकिन कोई भी निर्णय सोच समझकर लें फिजूलखर्च हो सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत रहेगी। क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कड़ी मेहनत और आशावादिता आपके कामों को एक नया रूप देंगे और आप उल्लेखनीय सफलता हासिल करेंगे। आप अपने काम से जुड़े लक्ष्यों को तय करने में सफल होंगे, परंतु आपको अपने कार्यस्थल पर आलोचकों से सावधान रहना होगा। लोगों को उधार पैसा देने से भी बचें। आपका स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अगर आप किसी नई परियोजना में धन निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए हितकारी नहीं है आपको हानि हो सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। मन शांत रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआप थोड़े चंचल मन के इंसान है। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। आलस्य से भी परेशान हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा भागदौड़ से सावधान रहें। कोई जोखिम भरा निवेश करने से बचें।  खान पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन कोई निर्णय न लें। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। बच्चों का ध्यान रखें। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह नई शुरुआतों का समय है अगर आप जगह बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ा नुक्सान हो सकता है। किसी संबंधी से झगड़ा हो सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। छोटी बीमारी का संयोग है लेकिन ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। चोट व रोग से बचें। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यह समय आप पर भारी है लेकिन कुछ समय बाद सब सही होगा। अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। अचानक यात्रा का अवसर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरुरत है। परिवार के साथ झगड़ा हो सकता है लेकिन कुछ समय बाद मामला सामान्य हो जाएगा। यदि आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेते हैं तो आपको बाद में नुक्सान उठाना पड़ सकता है। काम को लेकर थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology कोर्ट सम्बंधित कोई भी कार्रवाई कुछ दिन के लिए टाल दें। अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, और ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक रहें। सेहत के प्रति आपको अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

किसी काम में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। कोई नया काम शुरू करते वक्त सावधान रहें। बच्चों का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। मन शांत रहेगा। व्यापार में नए आइडिया आने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 27 February 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button