राशिफल

राशिफल 26 मई 2023 : आज इन जातकों पर माँ संतोषी करेगी खास कृपा, अटके काम होंगे पूरे, धन लाभ के हैं योग, लेकिन पारिवारिक समस्या कर सकती है परेशान

Rashifal 26 May 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 May 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। यात्रा आपके लिए सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार के लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिवार में तनाव होने की संभावना हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको उम्मीद से कहीं जल्दी सफलता मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। आपके सहकर्मी भी आपके सहयोगी बनेंगे। घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। किसी और के मामले में आज दखलअंदाजी करने से बचें। बिना मांगे किसी को राय न दें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज चोरी या धन हानि की आशंका है। बिजनेस में नई परियोजना से आपको फायदा हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। सोशल मीडिया के ज़रिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा। आपका मन गहरी बातों को जानने में अधिक रुचि दिखाएगा। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपका यह दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। समय पर कार्य पूरे नहीं होने से नौकरी में परेशानी आ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज आपके शादीशुदा जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। समय खुशनुमा और बेहतर परिणाम देने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन की वर्षा होने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा, आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की संभावना है। कुत्तों को रोटी में गुड़ डाल कर खिलाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने कार्य की एक अलग शैली से अपने काम की पहचान बनाएंगे। जो लोग नौकरीपेशा है,उन्हें उन्नति मिलती दिख रही है और आपके चारों ओर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा, इसलिए आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि कोई मित्र रूठा हुआ है तो उसे मनाएंगे। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जॉब में मिले टार्गेट को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। मन के अनुसार चीजें न होता देख आपकी नाराजगी बनी रहेगी। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन थोड़ा हाइजिनिक रहें। सूर्य देव को अर्घ्य दे कर देसी घी का दीपक करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका दिन ठीक रहेगा। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनके गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता की राय के बिना ना करें। इसके इलावा प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है और महंगी खरीददारी करने से बचे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे जीवन के कुछ अहम फैसले लेना आसान होगा। छोटी-छोटी बातों पर आहत होने जैसे स्वभाव को सुधारें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप अपनी काफी सारी समस्याओं को हल कर पाएंगे,लेकिन आपको धन संबन्धित मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। परिजनों- मित्रों के साथ मांगलिक आयोजन में शामिल होने के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

इस राशि के लोगों के लिए किसी भी तरह का बड़ा फैसला लेने के लिए उचित समय नहीं है। जी हां कुछ लोगों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि आपको अपने भाईयों का साथ मिलेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी नौकरी-धंधे की चिंता खत्म हो सकती है। जीवनसाथी द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और ससुराल पक्ष से चल रहा वाद विवाद भी समाप्त होगा। आज आपको अपनी अपेक्षाओं को तार्किक स्तर पर रखना होगा। ज्यादा लालच कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button