राशिफल

राशिफल 9 अगस्त 2020 : इन राशियों के लिए खास रहने वाला है आज का रविवार, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Rashifal 9 August 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 August 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। काम से संबंधित यात्रा अमल में आ सकती है, जिससे नए रास्ते खुलेंगे। हेल्थ में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका बनी हुई है। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

अगर आप कोई काम करना चाहते है तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। आपका खराब बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचना चाहिए धन डूब सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापारियों का रुका हुआ धन आज वापस प्राप्त होने की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य की बात करें धारदार चीजों का प्रयोग करते समय सावधान रहें, चोट लग सकती है। पार्टनर की पसंद की कोई अच्छी चीज खरीदने का मूड बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी कागजी करवाई के लिए जोखिम उठाना पड़ सकता है। ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आप अपने परिवार के साथ और खास तौर पर जीवनसाथी के साथ खूब सारा समय बिताएंगे। किसी बड़े कार्य के होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके प्रेम जीवन में कई रूकावटें आ सकती हैं। आज रात तिल के तेल का दीपक जलाएं ग्रह दोष दूर होगा। आभूषण का व्यापार करने वालों को बहुत सजग रहना चाहिए, नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। कोई भी तीखी चीज न खाए पेट सम्बंधित रोग हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन कोई निर्णय न लें। नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुकसान हो सकता है। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। आज कोई अच्‍छी खबर प्राप्त होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

 जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। अगर आप लंबे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं उचित समय है। आपको खान-पान में चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। व्यर्थ के कार्यों में उलझ सकते हैं। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज के दिन आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं। किसी कारणवश आप झूठ का सहारा ले सकते हैं। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। कोई बुजुर्ग आपको डांट सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जमीन जायदाद से संबंधित कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। किसी रिश्तेदार का स्वास्थ्य खराब चल रहा है, तो उनसे हाल-चाल अवश्य लें। अपना धैर्य ना खोएं, आज आपकी किस्मत में बहुत कुछ नया है। स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों भरा हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

परिवार के कुछ लोगों के कारण आप अपनी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाएंगे। नए लोगों से मेल जोल बढेगा। किसी के बहकावे में न आएं। पैसों से जुड़ी समस्या आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। आज का दिन सेहत के लिए सकारात्मक रह सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन बड़ों के आशीर्वाद से दिन कि शुरुआत करें। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वाहन अथवा किसी मशीन से अचानक चोट लग सकती है इसलिए सावधान रहें। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सिर्फ एक बार कर ले ये उपाय, जिंदगी भर नही आएंगे बुरे सपने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button