राशिफल

राशिफल 26 दिसंबर 2022 : आज इन जातकों पर प्रसन्न रहेंगे भगवान शिव, घर परिवार में बढ़ेगी बरकत, मिलेगी करियर में सफलता, लेकिन ये रह सकते हैं परेशान

Rashifal 26 December 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 December 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके सामने कुछ नए अवसर आ सकते हैं। आज आप बहुत बात करने के मूड में हो सकते हैं।  कार्यस्थल पर आपके कार्य की सराहना होगी, इससे आपको नई ऊर्जा मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से बीमारियों के चलते आपको परहेज की जरूरत है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। अगर कोई विवाद चल रहा है तो संभव है कि दूसरा पक्ष समझौते का प्रस्ताव दे सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके फैसले सही साबित होंगे। भौतिक सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपके प्रिय लोगों का साथ मिलेगा। ध्यान रखें, जल्दबाजी और ज्यादा उत्साह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें वरना आर्थिक समस्या में फंस सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलने से बिगड़ी बात फिर से बन सकती है। धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। सोचा हुआ काम आज पूरा होने की उम्मीद है। घर में पॉजिटिव ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। शरीर को डिहाइड्रेट बिल्कुल न होने दें। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अभी परिस्थिति नकारात्मक है, इस बात का एहसास होने के बाद भी आप परिस्थिति से हार न मानें। अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत करें। आपका मेहनती स्वभाव और लगन की वजह से नए अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन घर मे किसी की सेहत पर बुरा असर होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा रखाना चाहिए। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में चला आ रहा विवाद दूर होगा। आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। थोड़ा सुकून और राहत पाने के लिए अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी समय व्यतीत करें, इससे आपको आत्मिक में मानसिक खुशी मिलेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। आध्यात्मिक बातों में रुचि बढ़ने के कारण उसी से संबंधित लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी कठिन परिस्थिति में आपको दोस्तों की मदद मिल सकती है। धार्मिक कार्यो के प्रति आपकी रूचि भी बढ़ेगी। हो सके तो वक्त और पैसों को मनोरंजन की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। सामान्य तौर पर कारोबार चलता रहेगा। आप मन को शांत रखें और विवादों को हल करने की कोशिश करें। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा लेकिन आपका रुखा बर्ताव घर का माहौल तनावपूर्ण बना सकता है। किसी भी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। अपने बजट को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा। ऑटो गैरेज वालों के लिए अनुकूलता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन समान व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो की आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा।परिवार में शांति का माहौल होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के झगड़े में खुद को शामिल ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान की उन्नति को लेकर चिंतित रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनावमुक्त रखेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। दूर स्थान पर रहने वाले किसी योग्य-विद्वान और अनुभवी व्यक्ति से बातचीत होगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। इस समय भविष्य संबंधी बनाई गई नीतियां भी प्रभावशाली रहेंगी। किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन कोई निर्णय न लें। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। बच्चों का ध्यान रखें। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button