
राशिफल 25 जुलाई 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, मिले रहें हैं शुभ संकेत, धन, प्रेम और व्यापार रहेगा अच्छा, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर
Rashifal 25 July 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 July 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
इस राशि के लोगों को कोई भी काम गंभीरता से करना चाहिए, क्यूकि लापरवाही के कारण आप किसी मुसीबत में पड़ सकते है। इसके इलावा धन से जुड़े हुए सभी काम दिन की शुरुआत होते ही संपन्न कर ले। वैसे तो आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन घर का काम अधिक होने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कामकाज में धीरे-धीरे वापस गति आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और पुरानी यादें ताजा भी होगी। आप अपने संघर्षों को हल करने और एक टीम में सहकारी रूप से काम करने में सक्षम होंगे। पैसों से संबंधित नकुसान हो सकता है, जिसके लिए आप सावधान रहें। करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। भूमि-भवन और पुराने निवेश से लाभ होगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन हल्का होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी और शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन का अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अपनी बिजनेस में आई परेशानियों से निपटना होगा। आपके साथी की सेहत आपके लिए एक गंभीर समस्या होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भाई-बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए आज आप योग शुरू कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में शामिल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा, आज के दिन आप परिवार के लोगों के बीच संतुलन बनाने के लिए उनसे खुलकर बात कर सकते हैं। आर्थिक परिस्थिति में कुछ बड़ा सुधार होता आपको देखने को मिल सकता है। बहनों से मनमुटाव होने के कारण पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
इस राशि के लोगों के बनते हुए काम बिगड़ सकते है, जिसके कारण आपको काफी गुस्सा आ सकता है। ऐसी स्थिति में आपको शांत रहना चाहिए और डायबिटीज के शिकार व्यक्ति को नियमित अपनी जाँच करवानी चाहिए। वही जो लोग स्पोर्ट्स का बिजनेस करते है, उन्हें वर्तमान समय में धैर्य रखने की जरूरत है। आपके दांपत्य जीवन के लिए यह जीवन के सबसे कठिनाई समय में से एक हो सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आपके दिन की शुरुआत बेहद शुभ रहेगी। अगर आप बिना साझेदारी के व्यापार करते हैं तो परिणाम आपके अनुरूप हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको कुछ चुनौतियों का अवश्य ही सामना करना पड़ सकता है। आपको कमर के दर्द से परेशानी हो सकती है। निकट परिचय में उधार दिया धन अटकने से परेशानी हो सकती है। अन्तरंग सम्बन्ध रूप बदल सकता है। ध्यान-प्राणायाम पर बल दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज के दिन आपका अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देगी। बेवजह के खर्चे बढ़ने से आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। इस राशि के कुछ जातक विदेशी स्रोतों से आज के दिन लाभ कमा सकते हैं, विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे। माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। कला के छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। आपको जीवनसाथी से कोई प्यारा तोहफा मिल सकता है। कोई लंबित कार्य के पूरे होने से मन में खुशी का भाव रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकता है। किसी खबर का इंतजार है तो वो आज आपको मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। कोई आपको दिल से सराहेगा। काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें एवं देर रात्रि तक कार्य न करें। नया वाहन खरीद सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज घर-परिवार में खुशियां आएंगी और शांति का माहौल बना रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। पिता के साथ आपके संबंधों में निखार आएगा, अपने दिल की बातें पिता के साथ शेयर कर सकते हैं। परिस्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का उपयोग करें। आर्थिक पक्ष में समय अनुकूल नहीं है। आप अपने प्रिय के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।