राशिफल

राशिफल 25 जनवरी 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान गणेश की असीम कृपा, होगा किसी नए काम का शुभारंभ, प्रतिद्वंदी होंगे विफल, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर रहें सजग

Rashifal 25 January 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने भविष्य को लेकर उलझन में रह सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आजकल आपको थोड़ा हाइजिनिक रहना चाहिए। कामकाजी महिलाओं को घरेलू वातावरण में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू मामले में आप किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। कुछ लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। आप अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। सहयोगियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त करेंगे। आपके कार्यस्थल में निकट भविष्य में एक बड़ा संघर्ष या तनाव संभव है। सितारों में कुछ नकारात्मक संकेत दिया गया है। आपको खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। समस्याओं को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। हल्की-फुल्की खासी, जुकाम जैसी समस्या महसूस से सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप धन बचत करने में भी कामयाब होंगे। अनुचित कार्यों में समय व्यर्थ हो सकता है। स्वास्थ्य पर मौसम का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जल्दी भरोसा ना करें। अचानक आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में सहभागिता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कई बार लोग आपकी नेकी का गलत फायदा उठा लेते है। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। पढ़ाई में सफल होने के लिए एक्स्ट्रॉ कोचिंग लेना मददगार रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा भविष्य में परेशानियां खड़ी हो सकती है। आपकी कोई पर्सनल बात सार्वजनिक हो सकती है इसलिए थोड़ा सावधान रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

परिवार में सुख-शांति रहेगी। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढाएंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों पर ध्यान दें। परिवार से जुड़े कार्यों को आज प्राथमिकता दें यदि कोई कार्य पेंडिग चल रहा है तो उसे आज निपटा लें। नींद ठीक से ना होने के कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप जिस काम की शुरआत करेंगे उसको समय रहते पूरा कर लेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मिलने के प्रबल योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसका प्रभाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दिखेगा। पड़ोसियों और सगे-संबंधियों से विवाद की आशंका है, वाणी संयमित रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत से वे काफी प्रभावित होंगे। खनन व्यवसायियों के लिए समय राहत भरा रह सकता है। दूसरो की उन्नति से दुखी न हों खुद मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। आज आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप सकारात्मक सोच और भरपूर ऊर्जा से घर ही नहीं कार्यक्षेत्र संबंधी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकते हैं। आपको अपनी बचत की योजना नए सिरे से बनानी होगी। आपको घर पर बहुत काम करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी आज उत्साह और प्रेम बना रहेगा। मानसिक रूप से चिंतित महसूस कर सकते हैं, लेकिन परेशानी को भूलकर आपको आन्दित रहना होगा। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय को खुश रखेंगे। आप दूसरों पर संयम खो सकते हैं क्योंकि आप दिन भर बेईमानी से रहेंगे। आपको अपने विचारों को दूसरों पर नहीं थोपना चाहिए। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिनमान बढ़िया रहेगा। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा भी आएगा कि जिस पर कटौती करना मुश्किल होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को बहुत सराहना मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उचित साबित होने वाला है। आज आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन काम निपटा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आज आध्यात्मिक तथा धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढेगी। आप बड़ों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। किसी भी अजनबी व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button