राशिफल

राशिफल 25 फरवरी 2022 : आज इन जातकों की जिंदगी में आ सकता है नया मोड़, माँ संतोषी की रहेगी असीम कृपा, धन संबंधित मेहनत लाएगी रंग

Rashifal 25 February 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कोई नया काम करने के लिए समय बहुत फलदायी है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय खानपान तथा दिनचर्या संबंधी गतिविधियों को संतुलित रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन भी नहीं लगेगा। घर में चहल-पहल बनी रहेगी। पुराने दोस्तों से मेल मुलाकात से हर्ष रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मसलों में निवेश का सही समय है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिस्थितियां अति अनुकूल है। जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे, आपको सफलता मिलेगी। कोई पारिवारिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। युवा वर्ग के लोग अपने करियर के प्रति सजग रहेंगे। पार्टनर संबंधित बिजनेस में मजबूती आएगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं। पारिवारिक वातावरण सुकून भरा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। खान-पान में संयम बरतना होगा अन्यथा सेहत से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। यूरिन संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें। इस समय बाहरी व्यक्तियों अथवा दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आप स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। पार्टनर की मदद से आर्थिक फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जिस कार्य को आप सहज और सरल समझ रहे थे वह बहुत ही मुश्किल से भरा होगा। किसी से किया हुआ वादा निभाने में समस्या आ सकती है। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा। कुछ स्वादिष्ट भोजन भी आज खाने को मिल सकता है। आत्मबल बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा मधुर और शुभ चिंतकों से सावधान रहें। आपसी संबंधों में भी खटास रह सकती है। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। परिवार व समाज में पूछपरख बढ़ेगी। बीमा क्षेत्र के लोगों के लिए सम्भलकर काम करने का समय है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी महत्वपूर्ण जगह पहुंचने में देर हो सकती है। ध्यान रखें कि आपकी कोई गोपनीय बात उजागर ना हो, वरना आपकी मेहनत व्यर्थ हो सकती है। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा कष्टकारी रहेगी। तथा खर्चों की भी बढ़ोतरी होगी। इलेक्ट्रॉनिक आइटम खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। कोई वस्तु उपहार में मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी प्रियजन से तनाव की स्थिति भी बन सकती है। इसलिए धैर्य से काम ले। इस समय कोई भी काम को स्वयं पूरा करने की कोशिश करें, दूसरों पर भरोसा रखना नुकसान दे सकता है। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन या घर की देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जॉब के लिए किसी से सम्पर्क करना चाहते हैं तो आज दिन अच्छा हैं। खानपान का खास ध्यान रखें। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। व्यर्थ के तनाव से बचें। परिवार के बड़े लोगों से उचित परामर्श मिल सकता है। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। खुद को अकेला-अकेला पाएंगे। कार्य में असुविधा हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम बनी हुई है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी। आज पत्नी के साथ थोड़ी अनबन होने से आपकी मानसिक चिंता थोड़ी सी बढ़ सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर होने दे। आज कोई महत्वपूर्ण काम पैसों की कमी की वजह से रुक सकता है। फलों के थोक कारोबारी लाभ में रह सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ समस्या ग्रस्त रहने वाला है, क्योंकि आज  उनका अपने साथी से किसी ऐसी बात पर झगडा हो सकता है। पुराने लेन देन आज होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है। बता दे कि शासन प्रशासन का साथ न मिलने से काम में रुकावट आ सकती है। हालांकि आपका स्वास्थ्य सही रहेगा, लेकिन फिर भी लापरवाही न बरते।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : यह वरदान पाने के लिए द्रोपती ने की थी भगवान शिव की कड़ी तपस्या, तब मिला था ये वरदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button