राशिफल

राशिफल 25 अगस्त 2025 : आज भगवान शिव की बरसेगी इन जातकों पर असीम कृपा, घर परिवार में बढ़ेगी सुख समृद्धि, स्वास्थ्य रहेगा ठीक लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा सावधान

Rashifal 25 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 August 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज विश्वासघात मिल सकता है। आप अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें‌। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी। धन तथा कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पाचन न होने की व अजीर्ण जैसी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिवारजनों के साथ विवाद में न उतरने की सलाह देते हैं। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने काम से लोगों का दिल जीतने में सफल रह सकते हैं। बोरियत दूर करने के लिए आज आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है। काम की अधिकता की वजह से थकान महसूस हो सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छोटी यात्रा का बड़ा लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। पूर्व की बातों को भूल कर आगे बढ़ें। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना होगा। परिवार की आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, इसलिए आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें। जीवनसाथी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर ध्यान देना होगा, आप ऐसी कोई भी बात ना बोलें जिससे जीवनसाथी के मन को दुख पहुचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने प्रिय की खामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। पिछले कुछ समय से आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों में लगे हुए थे, मुमकिन है आज वे सफल हो जाएं। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिये लाभ की स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र पर कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी समारोह में आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज पैसों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर जरूरत पड़े तो अपनी योजनाओं में बदलाव करें। भाग्य के साथ होने से रुकी हुई परियोजनाएं प्रगति करेंगी और सकारात्मक विकास भी होगा। किसी भी काम में संतुलन बनाये रखने से वह काम पूरा जरूर होगा। आने वाले कल के बारे में सोचकर आप अपना आज नष्ट न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैसों से जुड़ा हुआ कोई भी लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काफी दिनों से जिस काम के बारे में सोच-विचार चल रहा था, उसके प्रति आप कदम उठाना शुरू करेंगे। फिर भी पूरा विश्वास न होने की वजह से आपको कुछ मानसिक तकलीफों से गुजरना पड़ सकता है। आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सीमित विचारों से बाहर निकल कर केवल खुद की बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अपने जीवन की तुलना अन्य लोगों के साथ करने की वजह से जो बातें नकारात्मक महसूस हो रही हैं, उनमें बदलाव कर पाना संभव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। बच्चों की तरफ से चिंता कम हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyसेहत के लिहाज से समय अच्छा बीतने वाला है। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई संघर्ष है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें। दफ्तर में अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आप अपने बड़ों और मित्रों की सलाह ले सकते हैं। अपने निजी कार्यो पर अधिक परिश्रम करने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन शानदार रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। घर के मामलों में जरूरत से अधिक उलझना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पेट की जलन और एसिडिटी से संबंधित समस्या दिनभर सता सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तुलसी की जड़ को तिजोरी में रखना होता है बेहद शुभ, जानिए विस्तार से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button