राशिफल

राशिफल 18 जनवरी 2023 : आज इन पर रहेगी साईं बाबा की विशेष कृपा, फलीभूल होंगे सोचे हुए सभी काम, संतान संबंधित समस्या होगी दूर, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 18 January 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका मन प्रसन्न व खिला हुआ होगा। आपको सौंपा गया एक नया प्रोजेक्ट आप ईमानदारी और समर्पण के साथ पूरा करेंगे। परिवार के किसी व्यक्ति के कारण दिन चिंता में व्यतीत हो सकता है। दूसरों के निर्णय की वजह से आर्थिक नुकसान का सामना पूरे परिवार को करना होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। समय का दुरुपयोग न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कल के लिए अपना कोई भी काम ना ही टालें तो अच्छा होगा। खर्च की अधिकता रह सकती है। धन संबंधी मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतें। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती पर भारी पड़ सकता है। मन में आज अनजाना डर रहेगा। व्यवहार कुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। पेट की जलन तकलीफ दे सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यक्तिगत जीवन में व्यस्तता काफी हद तक कम होगी, लेकिन दिनभर आप काम के बारे में ही विचार करते रहेंगे। रोजमर्रा के जीवन से थोड़ा आराम करने की आवश्यकता होगी। दिन के अंत तक बड़ी समस्या का हल आपको प्राप्त होगा। परिवार से संबंधित बड़ी समस्या दूर करने के लिए आज से ही प्रयत्न करें। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रख-रखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। शिक्षकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। संपत्ति के दस्तावेज पर आज हस्ताक्षर न करें। अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे, आपकी तेज-तर्रार बातें दूसरों पर छाप छोड़ेंगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे अपने प्रयासों में इच्छानुसार फल की प्राप्ति हो सकती है। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी भी मतभेद से बचने के लिए औपचारिक व्यवहार ही रखना ठीक है। घरेलू सुख-साधनों के पीछे धन खर्च होगा। फालतू की गतिविधियों में ध्यान देने से तनाव ही रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। इस समय महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस समय अपने व्यक्तिगत कार्य में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहने की वजह से कुछ तनाव रहेगा, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बड़े भाइयों की सहायता से आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज जिस भी क्षेत्र में काम करेंगे उसमें सफलता निश्चित होगी लेकिन इस सफलता को हासिल करने के लिए बहुत संर्घष करना पड़ेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। किसी अटके हुए काम को पूरा करने का उचित समय है। खांसी जुखाम बुखार जैसी परेशानी रहेगी, लापरवाही ना करें। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप दूसरों की मदद करने के लिए दौड़ते नजर आएंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं दूसरे इसे आपका स्वार्थ ना समझें। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपनी गतिविधियों की योजना बनाने की कोशिश करें। आपको थकान महसूस हो सकती है। किसी के भी साथ पुराने विवादों को हवा न दें, कर्ज लेने के लिए समय ठीक नहीं है। अतः इसे टालना ही ठीक होगा। नए और अजनबी लोगों पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों की सख्ती से परेशान रहेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और स्वभाव में सुधार करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आपको नए कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा, जो आपकी नई जिम्मेदारियों को संभालने में काम आएगा। आपके काम का दबाव बढ़ सकता है, आपको थोड़ी मजबूती से काम लेना होगा। आय की मात्रा में बढ़ोतरी होती हुई देखने को मिल सकती है। पुराने रोगों के प्रति थोड़ा सा ध्यान देना आपके लिए जरूरी साबित होने वाला है। जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पुरानी बातों या विचार से दुखी हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। व्यापार में पिता का सहयोग व समर्थन मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसके लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन उसके नतीजे लाभदायक होंगे। जिन लोगों का गलत स्वभाव है, उनसे दूरियां रखनी होंगी। किसी भी व्यक्ति की वजह से अपने विचारों में बदलाव न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button