राशिफल

राशिफल 24 जुलाई 2021 : आज इन जातकों पर विशेष मेहरबान रहेंगे भगवान शनि, आर्थिक पक्ष में आएगी मजबूती, लेकिन ये रहेंगे विपरीत चाल से परेशान

Rashifal 24 July 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। ऋण के लेने-देने का दबाव बना रहेगा। किसी यात्रा पर जाना बोरिंग हो सकता है। दूसरी की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। अपने साथी के व्यवहार से अंचभित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपकी मित्र मंडली में समय गुजरेगा और धन की आवक होगी। जरुरत से ज्यादा काम होने से थकान महसूस हो सकती है। किसी से अनबन भी हो सकती है। इसलिए आज आपको सोच समझ कर बोलने की आवश्कता है। इस समय खर्चों की अधिकता की वजह से कभी-कभी मन कुछ परेशान रह सकता है। कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। नजदीकी यात्रा भी संभव है जो कि लाभदायक रहेगी। रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से संबंधों में मजबूती आएगी। कोई रुका हुआ विशेष काम फिर से शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लें तथा हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता निश्चित है। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। किसी अनजान के साथ आज संभलकर रहे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आपके रिश्ते अच्छे होने की संभावना है। किसी तरह की दुर्घटना या चोट से बचें। आर्थिक गतिविधियां मंद पड़ने की वजह से चिंता रह सकती है। परंतु यह तात्कालिक है इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्वभाव में नेगेटिविटी लाने की बजाय अपने कार्य करने की नीतियों में बदलाव लाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

शनि जयंती के अवसर परआज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। बेवजह विवाद की स्थिति बनेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। दुविधा रहेगी। तनाव और दबाव से दूर रहें, ये आपको कमजोर कर सकते हैं। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। शनि देव को काले सूती कपड़े में काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज दूसरों को लेकर टेंशन हो सकती है और आप दुखी भी हो सकते हैं। आज किसी कार्य की योजना बनाने में सफल होंगे और मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी। आंखों से संबंधित तकलीफ अचानक से बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं और बात भी बन सकती है। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। आज आपको धन प्राप्ति के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें ताकि इम्युनिटी बनी रहे। घर के किसी व्यक्ति को पैसों से संबंधित मदद की आपके द्वारा अपेक्षा रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको किसी पर भी बहुत सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी का करियर सम्बन्धी मार्गदर्शन करना पड़ सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। अच्छी खबर निश्चित रूप से आपकी ओर अपना रास्ता बनाएगी। व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं। उमस भरी गर्मी की वजह से एलर्जी और घबराहट की समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही गहमागहमी समाप्त होगी और प्यार की वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। छोटी-मोटी बीमारियां से शरीर तकलीफ में रहेगा। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। घर में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में गुस्से की बजाए समझदारी से काम लें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज अपने खास काम निपटाने के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। धन प्राप्ति सुगम होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे। मानसिक रूप से खुद को अधिक व्यस्त महसूस करेंगे, जिससे मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बेहद ही खूबसूरत जया किशोरी जी गॉडेस के बारे में ये बातें आप नहीं जानते होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button