राशिफल

राशिफल 23 जुलाई 2025 : आज भगवान गणेश की रहेगी इन राशियों पर विशेष कृपा, स्वास्थ्य, प्रेम और करियर में मिलेगा शुभ परिणाम, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 23 July 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 July 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पैसों के लिहाज से समय ठीक रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे। मानसिक शांति आपको महसूस हो सकती है। इस राशि के कुछ जातक धार्मिक कार्यक्रमों में आज के दिन हिस्सा ले सकते हैं। लंबे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। एक नई आदत या शौक विकसित करने पर विचार कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने भाई बंधुओं के साथ मिलकर रहना होगा। दोस्तों के साथ अनबन होने की भी संभावना है। आज बेवजह की बातों में ध्यान देने से बचें। अच्छी खबर से खुशी मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। कोई पुराना कागज, फाइल या आंकड़े आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है। आज अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाना चाहिए जिससे आप ताजगी महसूस कर पाएं। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। मित्रों- स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। काम में स्थिरता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की जरूरत है। मेहनत के बल पर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। परिवार के किसी सदस्य से विवाद की स्थिति बन सकती है लेकिन आपकी समझदारी से समस्या का समाधान हो जाएगा। आज के दिन किताबों से आपका लगाव हो सकता है, ज्ञान विज्ञान का विकास होगा। अपने नजदीकी लोगों के व्यवहार से आपको थोड़ी समस्या हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कारोबार संबंधी की गई प्लानिंग को कार्य रूप में परिणत करने का अनुकूल समय है। साथ ही सहयोगीयों और कर्मचारियों से कोई पुराना मतभेद भी खत्म होगा। लेकिन हर काम सावधानी से करें। निवेश संबंधी योजनाओं को स्थगित ही रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyपरिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी। जल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे। सोशल मीडिया पर घंटों बिता सकते हैं और इसकी वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। खुद को फिट रखना चाहते हैं तो ऐसे गेम खेलें जिनमें भागदौड़ करनी पड़ती है। वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूढ़ पाएंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आज बेचैन महसूस करेंगे और किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे। आपको एक लक्ष्य बनाकर काम करना होगा, तभी आप काम पूरे कर पाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, इसलिए किसी से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। व्यवसाय में आपत्ति खडी़ हो सकती है। भाग्य का सहयोग आज नहीं मिलेगा। आज कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

करियर में आप अपनी मेहनत और प्रयासों के द्वारा प्रगति करेंगे। व्यापार को लेकर यदि कोई पुराना विवादित मामला चल रहा है तो आज राहत मिलने की संभावना है। आप अपने आसपास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। दोस्तों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कारोबार शुरू करना चाहते है तो यह समय आपके लिए लाभकारी है। अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ आपके किसी काम को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वर्तमान वातावरण पर अपना बचाव करना अति आवश्यक है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नकारात्मक विचारों से आपका मन विचलित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग एक्टिव होते हुए कोई क्रिएटिव काम कर सकते हैं। असाध्य व जटिल रोगों में सावधानी बरतनी होगी। नियमित रूप से योग और ध्यान लगाएं। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपने बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिल सकते हैं। जो लोग बिजनेस पार्टनरशिप में करते हैं, और वह कोई बड़ा निवेश करने जा रहे हैं तो दोनों पार्टनर को एक दूसरे की रजामंदी पर ही निवेश करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण मामले पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। कोई अधूरा सपना पूरा होने का प्रबल योग बन रहा है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button