
राशिफल 23 अगस्त 2025 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान शनि, मिलेगी रचनात्मक कार्य में सफलता, सुलझेंगे पुराने विवाद लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 23 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 August 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कुछ लोग आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएंगे। स्वास्थ्य और मानसिक धरातल में सुधार होगा। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। कार्यों में अगर कुछ विलंब हो रहा है तो चिंता की बात नहीं है, हालात जल्द सुधार में आएंगे। लोगों से किसी भी तरह की जबरदस्ती करने से बचें। करियर में आपको सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कुछ नए मौके आज आपको मिल सकते हैं। लोगों की निगाहें आप पर रहेंगी। आज आपको यश, कीर्ति तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संतान संबंधी चिंता रह सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आपके काम को लेकर आपके सीनियर आपसे प्रसन्न होंगे। रिश्तेदारों से किसी भी प्रकार का विवाद करने बचें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
पारिवारिक गतिविधियों को योजनाबद्ध व अनुशासित तरीके से व्यवस्थित होने पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। आज राजनीतिक संबंध आपको फायदा दे सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से व्यवहार करते हुए सावधान भी रहे आपको किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे। आपकी मित्र या किसी परिजन से मुलाकात होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आज आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। पैसों के मामलों में व्यावहारिक रहें। आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। तीसरे व्यक्ति का बढ़ता हुआ हस्तक्षेप पार्टनर्स के बीच दरार उत्पन्न करा सकता है। डेयरी उत्पादकों के लिए अच्छा समय है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके फलस्वरूप कार्यों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खर्चे से लेकर मनोरंजन तक किसी चीज में अति न करें। युवा वर्ग मौज मस्ती की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही करेंगे, जिसकी वजह से नुकसान भी हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं। आज आपको लव लाइफ में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। प्रिय से मीठी-मीठी बातें हो सकती है। सेहत संबंधी कुछ न कुछ दिक्कतें रहने से चिड़चिड़ापन महसूस होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आप किसी नए क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु गंभीरता से विचार करेंगे। आपके निजी जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती है, बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। योजना बनाने और फैसले लेने का दिन है। कई जगह आपकी तारीफ हो सकती है। बैंक या निवेश संबंधी कोई काम में गड़बड़ होने से मन में कुछ झुंझलाहट रहेगी। परंतु धैर्य और संयम से काम ले।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी। कामकाज के मोर्चे पर यदि कोई समस्या है तो आपको शांति और समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। जल्दबाजी और गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। किसी निकट परिजन के कारण धन खर्च हो सकता है। घर परिवार में आपको पिताजी का सपोर्ट सबसे अधिक मिलने वाला है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपको व्यापार में लाभ होगा। बच्चे और बुजुर्ग खुद के लिए आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। मानसिक रूप से उतार-चढ़ाव अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। किसी भी काम का उत्साह न होने के कारण आपको अपनी काबिलियत पर शंका उत्पन्न हो सकती है। आप दूसरों के लिए मददगार होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी, रुके हुए कई काम बनने शुरू होंगे। घर का वातावरण बहुत ही सुखमय तथा शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। आपके मनमौजी स्वभाव की वजह से पार्टनर को तकलीफ हो सकती है। प्रॉपर्टी सम्बन्धी अटका हुआ मामला पक्ष में आ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। आज आप बेचैन हो सकते हैं। कोई अनजाना डर भी आपको परेशान कर सकता है, अन्य लोगों के कारण खुद को गलत समझने की गलती न करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। गुरुजनों का भी सहयोग और आशीर्वाद आपको मिलेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। किस व्यक्ति की वजह से आपके मन में नकारात्मकता उत्पन्न होती है और आपके जीवन पर अधिक प्रभाव नजर आता है यह ढूंढने की कोशिश करें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।