राशिफल

राशिफल 23 अगस्त 2020 : इन राशियों के लिए बड़ा ही लाभकारी रहेगा आज का रविवार, जानिए क्या कहते है आपके सितारे

Rashifal 23 August 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 August 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने विचारों और दिल की बातों को किसी ऐसे के साथ साँझा करे जो आपके बेहद करीब है। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। आज के दिन मीठी चीजो का सेवन न करें। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी भी काम को तुरंत शुरू करने से पहले गंभीरता से सोच विचार कर लें। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

आपको आज थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। आज आपको अपने काम की गति धीमी रखनी चाहिए। धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

खास रिश्तों के लिए बड़ा ही यादगार रहने वाला दिन है। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है ध्यान दें। बीमा करवाने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। नौकरी में आज अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।  अपने आप पर भरोसा रखें और निरंतर आगे बढ़ते रहें कामयाबी मुमकिन है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर पर अशांति का माहौल रह सकता है। खान पान पर ध्यान दे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। आज किसी बड़ी मुसीबत से सामना हो सकता है, धैर्य रखें। स्वयं की देखभाल करने की जरूरत है नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता हैं। आज मंदिर जरूर जाएँ ताकि आपकी नकारात्मक ऊर्जा आप पर हावी न हों।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius Astrology

आज आपको तनाव और अनिद्रा की शिकायत रह सकती है। आंखों का भी ख्याल रखें। जो लोग अनाज से संबंधित कारोबार करते हैं उनको बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। किसी की बातों में आकर आप की कोई योजना गड़बडा सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन बनते हुए कार्यों में अवरोध आएंगे, वहीं दूसरी ओर ऐसी स्थिति में क्रोध आने कि आशंका है। डायबिटीज से ग्रस्त व्यक्ति अपनी नियमित जांच करवाते रहें। स्पोर्टस का बिजनेस करने वालों को वर्तमान समय में धैर्य रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

वाहन दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। बेवजह की यात्रा करने से बचें। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप कुछ झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं क्योंकि लंबे समय से बिना तरक्की के एक ही जगह पर फंस गए हैं। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button