राशिफल

राशिफल 3 नवंबर 2020 : आज इन जातकों का भरपूर साथ देगा भाग्य, बजरंग बलि हनुमान करंगे हर संकट का निवारण

Rashifal 3 November 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 November 2020

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है, जो पैसों को लेकर संभव है। ऐसे में थोड़ा ध्यान रखें और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने खर्चों पर भी नियंत्रण बनाएं। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Hanuman

कठिन परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। आपकी किसी गलतफहमी की वजह से भाइयों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, उनको समझाने के लिए नर्मी से पेश आये। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने साथ काम करने वालों लोगों से उलझने से बचें। हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। किसी जरुरतमंद को अन्न दान करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कई मित्र बन सकते है जो लाइफ में चल रही परेशानी को दूर कर सकते है। मानसिक तनाव रह सकता है। यदि कहीं बाहर जाने का प्लान बनाया है तो उसे टाल दें। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भविष्य का डर आपको अधिक सताएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। समय का पूरा आनंद उठाएं। पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। संतान संबंधी चिंता सता सकती है। अचानक से खर्चा बढ़ जाना आपकी आर्थिक स्तिथि डगमगा सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कानूनी मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए आपके लिए एक अनुकूल दिन है। रोजाना सूर्योदय के पश्चात, गायत्री मंत्र का जप करें। बिजनेस में किसी मामलों को लेकर आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। पुराने लेन देन आज होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्यार के प्रति अधिक गंभीर नजर आ रहे हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। लम्बे समय से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। आपकी जरा सी लापरवाही से संबंध खराब हो सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। शाम के समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर खाने पीने की योजना बना सकते हैं। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। गैस और अपचन की समस्या रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण सूचना मिलने का है। प्रेम सम्बन्ध में बातचीत आगे बढ़ सकती है। वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सिर में दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। जरूरत से ज्यादा मधुर वाणी और शुभ चिंतकों से सावधान रहें। आज के दिन अधिक धन खर्च कर सकते हैं। कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज उन लोगों के लिए विशेष सावधानी का दिन है जो किसी पुरानी चोट या दुर्घटना के शिकार हैं। अचानक किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च अधिक होंगे। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कोई बड़ा फैसला लेने में किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान और योगासन पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : केवल आठ मंगलवार करे ये काम, हनुमान जी दूर कर देंगे आपका हर संकट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button