राशिफल

राशिफल 22 सितम्बर 2021 : आज भगवान गणेश की असीम कृपा से इन जातकों के लिए कल्याणकारी रहेगा पितृपक्ष का यह दिन, बन रहे हैं बड़े बदलाव के योग

Rashifal 22 September 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपको मानसिक शान्ति एवं भाई-बंधुओं से संबंधों में सुधार देने वाला होगा। आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय ध्यानपूर्वक लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आपसी लोगों की मदद से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। नींद ठीक से न होने के कारण बेचैनी और थकान महसूस होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनती जाएगी। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। आज किसी के मामले में गवाही या गारंटी देने से बचें। कुछ पुरानी बातों को भूलना होगा तो सब ठीक हो जाएगा। भाग्य के भरोसे न बैठे, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने साथी को कुछ ऐसा उपहार दें जो उन्हें पसंद है। अविवाहित लोगों के लिए आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने का दिन है। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। आलस की वजह से कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु गलत खानपान की वजह से गैस व पेट में एसिड बनने ऐसी दिक्कत महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज रुके हुए कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। आपके सामने कोई बहुत ही शानदार प्रस्ताव आ सकते हैं। ये समय अपनी क्षमताओं पर गहराई से विचार करने का है। गर्दन का दर्द आपके दिन को प्रभावित करता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। यह दिन आपको अपनी पुरानी बातों को याद दिला सकता है, जिससे आपका स्वभाव मिलाजुला रह सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है जिससे स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आज ज्यादातर मामलों में किस्मत पूरा साथ देने वाली है। घरेलू आवश्यकताओं की ओर पर्याप्त ध्यान दें। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। पेट संबंधी समस्या रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपने कोई नया काम शुरू किया है तो उसमें रुकावट आने की संभावना है। इसलिए उस काम से जुड़े फैसले एकाग्रता से लें। पारिवारिक व्यक्तियों की सलाह भी आपको उचित रास्ता दिखा सकती है। आपके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। आप किसी भी मामले में भावुक न हों फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। लोगों के बहकावे में न आएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक शांति रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे, समय अनुकूल है। भाई या बहन के साथ खुद की तुलना करने से बचें, वर्ना आप आहात हो सकते है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपका मित्र बन सकता है। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घरेलू चीजों में धन खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए जरूरतों को देखते हुए खर्च करें। समय की कीमत को अवश्य पहचानें और उचित समय पर काम करने की कौशिश करें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन रहेगा। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट भी रह सकती है। ज्यादातर समस्याओं का समाधान हो जाएगा। किसी और का गुस्सा किसी और पर निकालने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। दाम्पत्य जीवन के लिए यह दिन काफी श्रेष्ठ हो सकता है। धर्म-कर्म के आस्था बढ़ेगी। आपको अपने बच्चों की पढ़ाई पर भी नजर रखने की जरूरत है। किसी पड़ोसी के साथ कोई छोटी सी बात बहुत बड़ी बहस का मुद्दा बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदने के आसार बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको नई बात पता चल सकती है। भाइयों तथा ननिहाल पक्ष के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन खासकर महिलाओं के लिए दिन उत्तम फलदायी है। जरूरी होगा मौकों का पहचानना व उन्हें हाथ से न निकलने देना। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। घर की किसी समस्या को लेकर गुस्सा करने की बजाए आपस में मिलकर उसका निवारण करें। आंखों से संबंधित हो रही तकलीफ इंफेक्शन के कारण हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकिसी नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी हो सकते हैं। उन पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा। आप किसी करीबी को दिये उधार को वापस मांग सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा साथ दे सकता है। प्रेम के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिये अपने संगी के प्रति ईमानदार बने रहें। गाय को हरा चारा डलवाएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नौकरी में चाहिए सफलता तो घर की इस दिशा में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, जल्द होने लगेगी तरक्की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button