राशिफल

राशिफल 22 जुलाई 2026 : पंडितों के अनुसार विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की कृपा से इन राशियों के खुल सकते हैं भाग्य के द्वार, धन, बुद्धि और सफलता के बन रहे हैं प्रबल योग, लेकिन ये रहें थोड़ा संभलकर

Rashifal 22 July 2026 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 July 2026

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए योजनाओं को अमल में लाने और नए अवसरों का लाभ उठाने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत, अनुशासन और सूझबूझ की सराहना होगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं व्यापारियों के लिए नए ग्राहक और लाभदायक सौदे मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन संतुलन, समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। व्यापार में नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी तथा पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी रिश्तेदार के आगमन से घर का वातावरण खुशनुमा होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए समय उपयुक्त है, क्योंकि आपके पास आराम के लम्हे होंगे। सामाजिक तौर पर क्रोध बिल्कुल भी न करें, यह आपको ही नुकसान पहुंचाने वाला है। आपका गुस्सा आपका काम खराब कर सकता है इसलिए इस पर काबू रखें। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें उनके भविष्य में किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आत्मिक शांति रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी के बदले व्यवहार और आप पर लगे आरोप के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है। आज आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उन्हे बाहर घुमाने के लिए ले जा सकते है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगती होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों के प्रति आपका नकारात्मक रवैया भाई-बहनों के बीच दरार का एक बड़ा कारण होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते है। आज घटने वाली घटनाओं का असर आपकी सेहत के साथ ही मानसिक स्थिति पर भी हो सकता है। काम का बोझ बना रहेगा, जिसके कारण भी आपको थोड़ी चिंता महसूस होगी। किसानों को अपनी उपज का उपयुक्त दाम पाने में समस्या रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों और सम्मान का संकेत दे रहा है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। व्यापार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है और रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में किसी शुभ समाचार से उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग हर परिस्थिति में आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में रहने का मौका मिलेगा। उत्तम जानकारियां भी हासिल होंगी। इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखने और धैर्य से निर्णय लेने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और ईमानदारी का सम्मान होगा। व्यापार में पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा तथा माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता रखने की आवश्यकता होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। अपने खर्चों का जितना हो सके नियंत्रण बनाए रखें उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।  आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आ‍कस्मिक खर्च अधिक होगा। थकान रहेगी। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन कुछ समय सब ठीक हो जाएगा। योगा मेडिटेशन नियमित रूप से अवश्य करें, इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कुसंगति से हानि होगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। कई अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें। व्यापार में रुकावटें आएंगी। संतान की ओर से परेशान हैं तो अब वह समाप्त होने वाली हैं। आपको प्रसन्न होना चाहिए। समाज में जो जरूरतमंद लोग हैं, उन्हें खाने पीने का सामान भेंट करें, उनकी दुआ की आपको जरूरत है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें क्योंकि इससे जुड़ी परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस समय किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं हासिल होगा। संभावना है कि परिवार में कोई नया कार्य शुरू हो सकता है जिसका आपको लम्बे समय समय से इंतजार था। किसी के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। अपनी सेहत और अपने खानपान पर विशेष रूप से ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज बड़ी खरीदारी हो सकती है। अभी लेनदेन करने के लिए आप पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं। कुछ दिन रुककर लेनदेन करना आपके लिए सही साबित होगा। किसी काम की वजह से नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। रिश्तों में ऊंच-नीच वाली स्थिति रह सकती है। मनोबल प्रभावित हो सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि आपको चिंता में डाल सकती हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 July 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सड़क पर पड़ी इन चीजों को लांघने से होता है बुरा, जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker