राशिफल

राशिफल 22 अगस्त 2025 : आज इन जातकों की मेहनत लाएगी रंग, माँ संतोषी के आशीर्वाद से सार्थक होंगे काम, बढ़ेगी रिश्तों में मधुरता, आर्थिक लाभ संभव

Rashifal 22 August 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 22 August 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके लिए आज का दिन कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। बॉस से डांट सुननी पड़ सकती है। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। खेल दुनिया से जुड़े जातकों को समय श्रेष्ठ है। अपने कार्य-निर्णय गुप्त रखें। अविवाहितों के लिए आज कोई अच्छा प्रपोजल आ सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपनी किसी प्रोजेक्ट को लेकर कुछ परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपने लक्ष्यों को प्राथमिकताओं दें। व्यापार में लाभ की स्थितियां बनेंगी और आपकी सोच सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। राजनीति लोगों को समाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। मित्र के साथ पैदा हुआ तनाव आज सुलह जाएगा। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं, उनकी आय में वृद्धि होने के साथ-साथ पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। जिन पर चल कर आप सफलता की नई इबारत बनाने में कामयाब होंगे। जो कहना चाहेंगे, वह बात मन में ही रह जाएगी। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है। सच-झूठ का फैसला करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नए कामों की रूपरेखा बनेगी लेकिन साथ ही परिस्थितियां भी कुछ विपरीत रहेंगी। हालांकि आप अपने प्रयासों द्वारा उनका सामना भी कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपकी जीभ का स्वाद सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआपकी कोई गुम हुई वस्तु वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। समय के साथ आपको भाग्य का सहारा मिलेगा। आपके प्रेमी को यह शिकायत रहेगी कि आप उन्हें समय नहीं देते हैं, इसलिए उन्हें मनाने का प्रयास करें। आज आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी कोई मानहानि जैसी स्थिति बन रही है इसलिए सावधान रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप किसी दोस्त की पुरानी समस्या सुलझाने में उलझ सकते हैं। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। आज यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य हैं, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी के साथ आज वाद-विवाद करने की स्थिति से बचें। अपने मन में जुनून की भावना बनाये रखें और आप देखेंगे की हालात आपसे बहुत कुछ करवा भी लेंगे। आज व्यवसाय को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। किंतु आमदनी में बढ़ोत्तरी संभव है। दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। वर्तमान मौसम और पोलूशन से अपना बचाव रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पारिवारिक व्यवस्था संबंधित छोटे-मोटे कार्यों में ही आपका अधिकतर दिन व्यतीत हो जाएगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। आप धैर्य व विवेक का उपयोग करके किसी भी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घरेलू मुद्दों में शांति बनाने रखने पर भी ध्यान दें। अपने व्यवसायिक संपर्क दायरे को और अधिक विस्तृत करें। इससे आपको लाभदायक अनुबंध हासिल हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज व्यापारियों को पैसों का निवेश अच्छी जगह करने से अधिक लाभ होने की सम्भावना बन रही हैं। इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपको वाहन की प्राप्ति भी हो सकती है। जायदाद के मामले में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्चाे से परहेज करें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर लेना जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार आएगा, जिसके चलते आपके काम और मानसिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप धन किसी योजना पर खर्च करने का प्लान बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें आज पद में पदोन्नति मिल सकती है तथा आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyफालतू के गतिविधियों में अपना समय जाया ना करें तथा खर्चे भी अपनी बजट के अनुसार ही करें तो अच्छा रहेगा। कभी-कभी किसी काम में मनोनुकूल परिणाम ना मिलने उदासी महसूस करेंगे परंतु जल्दी ही समाधान भी प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। किसी सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कामकाज को लेकर भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। अपने आप को सकारात्मक बनाकर रखना अति आवश्यक है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 22 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : शनिदेव पर क्यों चढ़ाया जाता है सरसो का तेल..? क्या है इसका वैज्ञानिक और धार्मिक कारण, जानकर हो जायेंगे हैरान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button