राशिफल

राशिफल 26 जुलाई 2022 : आज इन जातकों पर खुश रहेंगे भगवान बजरंग बलि हनुमान, हर संकट होंगे दूर, नौकरी में तरक्की के हैं पूरे आसार, लेकिन जोखिम भरे कार्यों से बचें

Rashifal 26 July 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 July 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके लिए दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आप क्रोध और वाणी पर सयंम रखें नहीं तो किसी से मनमुटाव हो सकता है। जो काम आप आज सुबह ही पूरा करना चाहते हैं, हो सकता है कि उसमें आपको सफलता न मिल सके।घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। आप नए कौशल और प्रभावशाली लोगों के साथ सम्बन्ध विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सजावटी सामान के कारोबारियों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी, इसी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए वर्तमान में रहकर काम करने की आवश्यकता है। किसी मित्र के साथ अचानक हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। आज आप किसी घरेलु कार्य में हाथ बटा सकते है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिले जुले परिणाम की प्राप्ति होगी। 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नेगेटिव साबित हो सकती है, बेहतर होगा कि अपनी क्षमता पर ही विश्वास रखें। इस समय जोखिम भरे कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना लें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। आप अपने प्रति ईमानदार रहें क्योंकि इसी से आप हर एक स्थिति में खुश रह पायेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन की शुरुआत में तनाव की स्थिति रह सकती है। दोपहर बाद परिस्थितियां संभलने भी लगेंगी। निवेश संबंधी गतिविधियों पर जल्दबाजी न करें। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके मान- सम्मान पर भी पड़ेगा। भूमि संबंधी किसी भी कार्य में बहुत अधिक सावधानी बरतें जरा सी गलती नुकसान का कारण बनेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मानसिक और शारीरिक रूप से अपने आपको तनावमुक्त महसूस करेंगे। इस समय अपने लक्ष्य और कार्य के प्रति आपकी प्राथमिकता रहेगी। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा, इस वजह से आपकी व्यक्तिगत कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। छोटे भाई के साथ सम्बन्ध में मधुरता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज पड़ोसी के साथ भी कुछ अनबन हो सकती है। हालांकि ऐसे नकारात्मक मौके ज्यादा नहीं होंगे, लेकिन आप जल्दी से जल्दी उनसे पार पाने की कोशिश करें। आपको कुसंगति से बचकर रहने और खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपकी जिम्मेदारियां बड़ी हैं, लेकिन कठिन नहीं हैं। अपना हौसला बनाए रखें। हर व्यक्ति से आपको साथ प्राप्त होता रहेगा। अपने काम के साथ व्यक्तिगत बातों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है, जिसके चलते आप पर कार्य का भार बढ़ सकता है। हालांकि कोई नया काम शुरू करने में देर हो सकती है। मानसिक तनाव में राहत वाला मामला रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। जंक फूड खाने से परहेज करें। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके सामने ऐसे कई जरूरी मामले आएंगे, जिन पर आपको तुरंत ध्यान देना होगा। आपके घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

चीजों एवं व्यक्तियों को तेजी से परखने की क्षमता आप लोगों को दूसरों से आगे बनाए रखेगी। शारीरिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस में अच्छी स्थिति बन सकती है. कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मनचाहे कामों को पूरे करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कामकाज सावधानी से निपटाएं। गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इससे आपको एक नया दृष्टिकोण प्राप्त होगा। पड़ोसियों से मतभेद खत्म होंगे आपसी भाईचारा बढ़ेगा। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज इसे टाल दें। आर्थिक विषयों में किसी प्रकार का जोखिम ना लें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना जरूरी है। दांपत्य जीवन में उचित तालमेल बनाकर रखने से घर की व्यवस्था भी उत्तम रहेगी। प्रेम संबंध मर्यादित और विश्वास पूर्ण बने रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों के कार्य आज सफलतापूर्वक पूरे होंगे और व्यापार में नए संबंध बनने के साथ साथ परिवार के लिए आज का दिन खास रहेगा। कामकाज के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। बता दे कि जमीन और मकान खरीदने के लिए यह समय सही नहीं है। हालांकि आप किसी पुराने वाहन को बेचने का मन बना सकते है। करियर सम्बन्धी यात्रा तय हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ऐसी ”नाभि” वाली महिलाएं होती हैं बेहद भाग्यशाली, बनती है श्रेष्ठ पत्नी, मिलता है राजयोग का सुख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button